लोकगायिका माया उपाध्याय के गीतों में झूमा हल्दूचौड़

ख़बर शेयर करें

 

हल्दूचौड़। रिम्पी बिष्ट
हल्दूचौड़ ऑनलाइन संस्था के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय हल्दूचौड़ महोत्सव(सीजन-6) में सुप्रसिद्ध लोक गायिका माया उपाध्याय के अद्धभुत गीतों में झूमे हल्दूचौड़वासी।
सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियो ने बिखेरा जलवा।
कार्यक्रम में सूचना एवं संस्कृति विभाग के सांस्कृतिक दलों ने अपने गीत संगीत से कार्यक्रम में शमां बांध दिया।
यहां वीर महाराणा प्रताप थारू सांस्कृतिक समिति खटीमा के गायक बंटी राणा व रिंकू राणा ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक छटा बिखेरी।
प्रतियोगिता की निर्णायक-डॉ पूनम मियांन, डॉ गीता पाण्डे, निहारिका जोशी व नीरज बिष्ट थे।
संचालन- रिम्पी बिष्ट, पंकज गोस्वामी व नेहा बिष्ट ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता शंकर सिंह कोरंगा व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा कि क्षेत्र व प्रदेश के सांस्कृतिक विकास के लिए इस तरह के कार्यक्रम होने चाहिए इससे प्रतिभागियों को अपनी छिपी हुई प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है, और उनकी एक विशेष पहचान बनती है।
उत्तराखंड डांसिंग स्टार प्रतियोगिता में अर्जुन डी विनर बने, जबकि करन एंड नितिन ने दूसरा व अनुष्का आर्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में शिवानी आर्या व पायल प्रथम, जबकि निशा आर्या व ऋतिका आर्या ने दूसरा तथा शीतल चौहान व उर्वशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।। आयोजक संस्थाध्यक्ष मोहित जोशी ने सभी का आभार व्यक्त किया और बताया कि प्रतियोगिता में उत्तराखंड के अतिरिक्त विभिन्न राज्यो के 80 से अधिक प्रतिभागियों ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा। उन्होंने बताया कि युवाओं को नशे से दूर करने के लिए खेल कूद प्रतियोगिता भी कराई गई। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में महिला समूह के स्वरोजगार के उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए है। यहां एडवोकेट भपेश दुम्का, छात्र संघ अध्यक्ष कार्तिक रजवार, संस्था सचिव खजाना आर्या, हिमांशु बमेटा, देवेंद्र नैनवाल, भगत सिंह धारियाल, कन्हया भट्ट, अनुज सुयाल, हरेंद्र असगोला, रुक्मणि नेगी, सचिन फुलारा, पल्लवी बोरा, नेहा बोरा , गोलू यादव, प्रियंका सिजवाली, भास्कर भट्ट, बीड़ी खोलिया, इंदर सिंह बिष्ट, कमल तिवारी, कस्तूब चंदोला, संतोष भट्ट, व योगेश कुमार सहित तमाम लोग उपस्तिथ थे।

Ad