माँ के जयकारों से गूंजेगा लालकुआँ: 25 एकड़ में भक्ति भाव से सजेगा भव्य दुर्गा पूजा महोत्सव, 18 अक्टूबर को गूंजेंगे जागरण के सुर

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआँ: शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर लालकुआँ स्थित 25 एकड़ क्षेत्र में माँ भगवती की आराधना का अनुपम उत्सव सजने रहा है। ‘जय माँ दुर्गा पूजा कमेटी, 25 एकड़ लालकुआँ’ द्वारा इस पावन महोत्सव के लिए आमंत्रण पत्र जारी करते हुए कलश स्थापना से लेकर विसर्जन तक की पूरी रूपरेखा घोषित कर दी गई है।
महोत्सव का शुभारंभ 11 अक्टूबर (रविवार) को प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे के मध्य विधि-विधान से कलश स्थापना के साथ हो गया है। इसके पश्चात 17 अक्टूबर (शनिवार) को सायं 7:00 बजे सप्तमी के शुभ मुहूर्त पर पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन किया जाएगा। समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में 18 अक्टूबर (रविवार) को रात्रि 8:30 बजे से माँ भगवती का विशाल जागरण आयोजित होगा, जिसमें लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ० मोहन सिंह बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके उपरांत 20 अक्टूबर को विजयदशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा तथा 21 अक्टूबर (बुधवार) को गाजे-बाजे और शोभायात्रा के साथ माँ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन संपन्न होगा।
उद्घाटन समारोह में आई.टी.सी. लिमिटेड के यूनिट हेड प्रणव शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में आई.टी.सी. के एचआर हेड प्रबोध पात्रा, नगर पंचायत लालकुआँ के अध्यक्ष सुरेन्द्र लोटनी तथा आई.टी.सी. के कार्मिक एवं प्रशासन अधिकारी अंकुर अग्रवाल शामिल होंगे।
इस धार्मिक आयोजन को गरिमामयी बनाने में पूरी समिति एकजुट होकर जुटी हुई है। आयोजन के मुख्य संरक्षक ठाकुर शिववर्धन सिंह (पूर्व चेयरमैन – मण्डी समिति सितारगंज एवं अध्यक्ष – कर्मचारी यूनियन आई.टी.सी. लि0), आयोजक जयवर्धन सिंह (प्रबन्धक – श्री कृष्ण इण्टर कालेज एवं संरक्षक – कर्मचारी यूनियन), वरिष्ठ समाजसेवी व संयोजक हेमन्त नरुला तथा कमेटी के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह (मंत्री – कर्मचारी यूनियन) हैं।
समिति के संचालन में उपाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, अमर कुमार सिंह, भानू प्रताप सिंह तथा कोषाध्यक्ष पद पर नारायण सिंह मेहरा व मुकेश यादव अपनी सेवाएं दे रहे हैं। व्यवस्था का दायित्व प्रदुमन सिंह, विनोद सिंह, मस्तराज सिंह, हरिकिशन शर्मा, जे०पी० सिंह और संजय कुमार संभाल रहे हैं। वहीं मीडिया प्रबंधन राजेश यादव, सुभाष सिंह, मनोज प्रजापति, अभिषेक मिश्रा व सूरजभान सिंह देख रहे हैं। मेले की व्यवस्थाओं का जिम्मा भवानी सिंह, अरविन्द प्रजापति, राघवेन्द्र सिंह, अंकज मिश्रा, ललित चौहान एवं विनय रावत के कंधों पर है।
समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से सपरिवार इस पावन अनुष्ठान में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।