सेंचुरी के सी ई ओ को माँ अवन्तिका मन्दिर समिति अध्यक्ष पूरन सिंह रजवार ने भेंट की ” जयंती मंगला ” पुस्तक, नन्दा महोत्सव को बताया पर्वतीय लोक जीवन की अनूठी जीवन्त परम्परा

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआं ( नैनीताल ) ।
माँ नन्दाष्टमी के पावन अवसर पर सेंचुरी पल्प एण्ड पेपर मिल लालकुआं के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ( सी ई ओ ) अजय गुप्ता को माँ अवन्तिका मन्दिर समिति के अध्यक्ष पूरन सिंह रजवार द्वारा” जयंती मंगला ” पुस्तक सप्रेम भेंट की गई।
वरिष्ठ पत्रकार रमाकान्त पन्त द्वारा लिखित पुस्तक ” जयंती मंगला ” को प्रसाद स्वरूप ग्रहण करते हुए सी ई ओ अजय गुप्ता ने श्री पूरन सिंह रजवार का धन्यवाद किया और उनका आभार व्यक्त किया ।

माँ नन्दाष्टमी पर्व पर इसे अपना सौभाग्य मानते हुए श्री अजय गुप्ता ने सभी क्षेत्रवासियों को और प्रदेश वासियों को नन्दाष्टमी पर्व तथा नन्दा सुनन्दा महोत्सव की बधाई दी । उन्होंने कहा माँ नन्दा सुनन्दा का यह महान पौराणिक पर्व उत्तराखण्ड के लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि, शान्ति व खुशहाली लाए।
सी ई ओ अजय गुप्ता ने कहा माँ अवन्तिका देवी मन्दिर समिति के अध्यक्ष श्री पूरन सिंह रजवार द्वारा माँ नन्दा सुनन्दा की संक्षेप में जो अलौकिक कथा बताई गई, उसे सुनकर वह वास्तव में धन्य हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  विदिशा का ऐतिहासिक राधारानी मंदिर

नन्दा महोत्सव को पर्वतीय लोक जीवन की अनूठी धार्मिक तथा जीवन्त परम्परा बताते हुए श्री अजय गुप्ता ने कहा कि महोत्सव के दौरान जहाँ एक तरह यहाँ के लोग नन्दा सुनन्दा को साक्षात जगद्जननी माँ भगवती की तरह श्रद्धा भाव से पूजन कर आशीर्वाद लेते हैं , वहीं अपनी बहन व बेटी के स्वरूप में स्नेह – करुणा व सम्मान के साथ कैलाश प्रस्थान पर उनकी मार्मिक विदाई भी करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दक्ष प्रजापति के यज्ञ से भी जुड़ी हुई है,जागेश्वर की गाथा मधु कैटभ दैत्यों के उद्वार का केन्द्र है,जागेश्वर

श्री गुप्ता ने कहा कि माँ अवंतिका के चरणों में उनकी गहरी आस्था है उन्होंने समिति के अध्यक्ष पूरन सिह रजवार को आश्वासन देते हुए कहा कि मंदिर के सौंदर्य करण व विकास के लिए जो भी सहयोग सेंचुरी मिल द्वारा संभव होगा वह अवश्य ही माँ का आदेश मानकर निभाएंगे इस अवसर पर उपाध्यक्ष नरेश चन्द्रा भी मौजूद रहे