विजयपुर–पहाड़पानी मार्ग का सांसद अजय भट्ट ने किया स्थलीय निरीक्षण

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआं। सांसद अजय भट्ट ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम विजयपुर, गोलापार में प्रस्तावित विजयपुर–पहाड़पानी मार्ग एवम कॉजवे का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना।

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और स्थानीय आवश्यकताओं से सांसद को अवगत कराया। सांसद श्री भट्ट ने संबंधित अधिकारियों को सूखी नदी पर पुल निर्माण के लिए भी स्टीमेट शासन को भेजने को कहा सांसद ने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने तथा जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  वह दर्द जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता...' रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर आंदोलनकारियों ने क्यों दिया यह बड़ा संदेश?

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और बेहतर सड़क संपर्क के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विजयपुर–पहाड़पानी मार्ग के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति प्राप्त होगी।

यह भी पढ़ें 👉  रहस्य पाँच कोस की उस पावन भूमि का: आखिर क्यों एक दैत्य की देह पर काँपती है यमराज की सत्ता?

निरीक्षण के दौरान पूर्व मण्डल अध्यक्ष डॉ मुकेश बेलवाल, मण्डल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी, ग्राम प्रधान बच्ची सिंह बिष्ट, बालम बिष्ट, जगदीश नोला, पूरन कोटलिया, राजू कार्की, हरीश सम्मल,ललित आर्या,संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।