लालकुआँ :- स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 के नतीजे घोषित होने के बाद उत्तराखण्ड के लालकुआँ नगर पंचायत ने पूरे उत्तराखण्ड प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर नगर का नाम देशभर में गौरवान्वित किया है। देश की राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज देशभर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शहरों और निकायों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास कार्य मंत्री मनोहर लाल भी उपस्थित रहे। इस साल उत्तराखंड के लिए परिणाम मिश्रित रहे। कुछ शहरों ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया तो वही कई पिछड़ गए।
वही नगर पंचायत लालकुआँ टीम को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल द्वारा विशेष श्रेणी में नगर पंचायत लालकुआँ अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी, अधिशासी अधिकारी राहुल सिंह, सभासद धन सिंह बिष्ट, सभासद भुवन पाण्डेय, सभासद योगेश उपाध्याय, सभासद सुरेश शाह, कनिष्ठ सहायक सोनू भारती, कम्प्यूटर ऑपरेटर मनोज बर्गली, कार्यवाहक सफाई नायक वरूण चौधरी, गुल मोहर स्वयं सहायता समूह के सचिन भारती, पर्यावरण मित्र रवि, मनोज गडकरी को राष्ट्रीय पुरुस्कार सम्मान देकर सम्मानित किया साथ ही स्थानीय स्वच्छता कार्यों के लिए सराहना प्राप्त हुई।



लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें