बेलवाल भोग की 12वीं वर्षगांठ पर हींग की नई रेंज लॉन्च, जल्द आएगी चाय

ख़बर शेयर करें

 

हल्द्वानी। बेलवाल भोग कम्पनी की 12वीं वर्षगांठ एवं 13वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर लछमपुर, गौलापार, हल्द्वानी स्थित प्लांट में कर्मचारियों के साथ स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर कम्पनी ने कंपाउंडेड हींग के साथ 100 प्रतिशत प्योर क्रिस्टल हींग की विस्तृत रेंज लॉन्च की।

कम्पनी की चेयरमैन अनीता बेलवाल ने बताया कि गायत्री फ्लोर मिल की स्थापना 17 नवम्बर 2014 को हुई थी। टीम के सदस्यों की मेहनत, समर्पण और सहयोग से कम्पनी लगातार प्रगति कर रही है। उन्होंने कम्पनी की विकास यात्रा में योगदान देने वाले सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रभावी मॉनिटरिंग एवं मेंटरिंग फॉर एकेडमिक सपोर्ट" विषय पर चार दिवसीय आवासीय राज्य कार्यशाला का भीमताल में शुभारंभ

कम्पनी प्रबन्धक डॉ. मुकेश बेलवाल ने बताया कि कंपाउंडेड हींग के 10 ग्राम पैक का अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) ₹40, 25 ग्राम का ₹95, 50 ग्राम का ₹180 और 100 ग्राम का ₹350 निर्धारित किया गया है। वहीं, 100 प्रतिशत प्योर क्रिस्टल हींग के 10 ग्राम पैक की एमआरपी ₹320 रखी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  26वें शरदोत्सव ने महकाईं संस्कृति की स्मृतियां, संघर्ष से सफलता तक का सफर बना भावुक कर देने वाला इतिहास

उन्होंने बताया कि कम्पनी जल्द ही बेलवाल भोग ब्रांड के अंतर्गत चाय भी लॉन्च करने जा रही है। कम्पनी अपनी उत्पाद श्रृंखला का विस्तार करते हुए उपभोक्ताओं तक अधिक विकल्प पहुंचाने की दिशा में कार्य कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  माटी की सौंधी महक, संघर्षों को संबल और लोक-संस्कृति का महाकुंभ: अमिट यादें रच गया 26वाँ शरदोत्सव मेला
Ad Ad Ad Ad Ad Ad