अक्षय तृतीया की पूर्व संध्या पर सेंचुरी मिल के सीईओ अजय कुमार गुप्ता ने माँ अवंतिका मंदिर में किया पूजन, दी प्रदेशवासियों को मंगलकामनाएँ

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआँ।

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्री अजय कुमार गुप्ता ने समस्त क्षेत्रवासियों, मिल परिवार एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना की। उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीया सनातन परंपरा का अत्यंत शुभ और पुण्यदायी पर्व है, जो नए कार्यों के शुभारंभ, दान-पुण्य एवं आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक माना जाता है। 

यह भी पढ़ें 👉  नागेश्वर महादेव मंदिर में जब गूंजी नैमिषारण्य की दिव्य वाणी: अयोध्या के महंत भी खिंचे चले आए, जानिए तीसरे दिन का वह आध्यात्मिक रहस्य जिसने भक्तों को भावविभोर कर दिया

अक्षय तृतीया की पूर्व संध्या पर श्री अजय कुमार गुप्ता ने माँ अवंतिका मंदिर पहुंचकर माँ अवंतिका सहित समस्त देवी-देवताओं के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की खुशहाली, कर्मचारियों के सुख-समृद्ध जीवन और संस्थान की निरंतर प्रगति की प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने विशेष रूप से भगवान के ग्यारहवें रुद्र अवतार श्री हनुमान जी का श्रद्धापूर्वक विशेष पूजन-अर्चन भी किया और सभी के जीवन में साहस, शक्ति एवं सकारात्मक ऊर्जा की कामना की। 

यह भी पढ़ें 👉  अयोध्या से लालकुआँ पहुंची एक दिव्य अनुभूति, अवंतिका शक्तिपीठ में सदियों पुरानी धूनी के पुनरुद्धार के पीछे छिपा है कौन सा आध्यात्मिक रहस्य?

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ऐसे पावन पर्व हमें भारतीय संस्कृति की आध्यात्मिक जड़ों से जोड़ते हैं और समाज में सेवा, सहयोग एवं सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं। श्री गुप्ता ने कामना की कि अक्षय तृतीया का यह पावन अवसर सभी के जीवन में अक्षय सुख, समृद्धि और सफलता लेकर आए।

यह भी पढ़ें 👉  नागेश्वर महादेव मंदिर में जब गूंजी नैमिषारण्य की दिव्य वाणी: अयोध्या के महंत भी खिंचे चले आए, जानिए तीसरे दिन का वह आध्यात्मिक रहस्य जिसने भक्तों को भावविभोर कर दिया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad