कुचौली विराट हवन-यज्ञ के विराम दिवस पर पंकज काण्डपाल ने सेवा-समर्पण से जीता श्रद्धालुओं का मन, सर्वत्र हुई सराहना

ख़बर शेयर करें

 

बागेश्वर/कुशण्डी ऋषि की पावन तपोभूमि कुचौली में आयोजित नौ दिवसीय विराट हवन-यज्ञ के विराम दिवस पर धार्मिक आस्था, सेवा और समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता पंकज काण्डपाल ने पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं एवं साधु-संतों की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाते हुए सेवा-भाव का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसकी सर्वत्र सराहना की जा रही है।
विराम दिवस पर आयोजित हवन-पूजन, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम में दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त रहा तथा यज्ञ स्थल भक्तिमय ऊर्जा से ओतप्रोत दिखाई दिया। इस दौरान पंकज काण्डपाल ने श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं, भंडारे और अन्य सेवा कार्यों में तन-मन से योगदान देते हुए आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
स्थानीय श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने उनके सेवा-समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे युवा समाज के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं, जो धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर सहभागिता कर सामाजिक एकता और आध्यात्मिक परंपराओं को मजबूत करते हैं।
विराम दिवस के इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना करते हुए यज्ञ स्थल पर आस्था के साथ सहभागिता की और आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad