11 से 19 अक्टूबर तक होंगे पंखुड़ियां सीजन-16 के ऑनलाइन ऑडिशन
डांस, मॉडलिंग, गायन समेत कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को मिलेगा हुनर दिखाने का मौका;
14 व 15 नवंबर को हल्दूचौड़ में सजेगा ग्रैंड फिनाले
हल्दूचौड़। रिम्पी बिष्ट
देशभर की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच और पहचान दिलाने के उद्देश्य से पंखुड़ियां 2026 सीजन-16 का आगाज होने जा रहा है। इस बार आयोजन को और अधिक व्यापक स्वरूप देते हुए राष्ट्रीय स्तर का दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव एवं प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
इसके तहत 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन ऑडिशन आयोजित किए जा रहे हैं। इन ऑडिशन के माध्यम से देशभर के प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और प्रतियोगिताओं में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
पिछले 16 वर्षों से प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने वाली संस्था पंखुड़ियां सांस्कृतिक, पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति ने सीजन-16 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। डांस, मॉडलिंग, गायन समेत विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं को एक मंच पर लाने वाले इस आयोजन में उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों को अपनी कला और हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा।
संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष रिम्पी बिष्ट ने बताया कि पंखुड़ियां की 16 वर्षों की यह यात्रा कलाकारों और आमजन के प्यार, विश्वास, सहयोग, प्रोत्साहन और प्रेरणा की बदौलत लगातार आगे बढ़ रही है।
सीजन-16 को पहले से अधिक आकर्षक, भव्य और यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
डांस से लेकर मॉडलिंग और गायन तक होंगी प्रतियोगिताएं
पंखुड़ियां सीजन-16 में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए कई आकर्षक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें मिस उत्तराखंड, इंडियाज बिगेस्ट डांसर, उत्तराखंड बेस्ट डांसर, लिटिल चैंप, जोड़ी नंबर-1, वॉइस ऑफ उत्तराखंड, उत्तराखंड सुपर मॉडल और सुपर स्टार बहू जैसी प्रतियोगिताएं प्रमुख आकर्षण रहेंगी।
इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी कला, रचनात्मकता और प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को नियमानुसार नकद पुरस्कार, ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
खास बात यह है कि मिस उत्तराखंड प्रतियोगिता की विजेता को प्रतिष्ठित मिस उत्तराखंड का खिताब प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही विजेता को ताज, सैश, ट्रॉफी, नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
14 व 15 नवंबर को हल्दूचौड़ में होगा भव्य ग्रैंड फिनाल
ऑनलाइन ऑडिशन और चयन प्रक्रिया के बाद 14 एवं 15 नवंबर 2026 को हल्दूचौड़ (हल्द्वानी) में दो दिवसीय ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा।
इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
ग्रैंड फिनाले में सेलिब्रिटी कलाकारों, सांस्कृतिक दलों, हास्य कलाकारों, मिमिक्री कलाकारों, कॉमेडियन और विशेष परफॉर्मर्स की रंगारंग प्रस्तुतियां भी आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेंगी। कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने के लिए आयोजकों की ओर से तैयारियां की जा रही हैंआयोजकों के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य केवल प्रतियोगिताएं आयोजित करना नहीं, बल्कि प्रतिभाशाली कलाकारों को उचित मंच, पहचान और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना भी है, ताकि वे अपनी कला के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना सकें।
16 वर्षों की विरासत को आगे बढ़ाने की तैयार
पंखुड़ियां की 16 वर्षों की यात्रा इस बात का प्रमाण है कि प्रतिभाओं को सही मंच और अवसर मिलने पर वे अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर सकती हैं। इसी उद्देश्य को लेकर संस्था लगातार सांस्कृतिक गतिविधियों और प्रतिभा खोज कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है
सीजन-16 के माध्यम से संस्था एक बार फिर देशभर की प्रतिभाओं को जोड़ने और उन्हें अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर देने की दिशा में प्रयासरत है। आयोजकों को उम्मीद है कि इस बार का आयोजन नई प्रतिभाओं के लिए संभावनाओं के नए द्वार खोलेगा।
प्रतिभागियों से संस्था की अपील
संस्था की ओर से देशभर के प्रतिभाशाली बच्चों, युवाओं और कलाकारों से ऑनलाइन ऑडिशन में भाग लेने की अपील की गई है।
“आइए, मुकाबला कीजिए, प्रदर्शन कीजिए और जीतिए — अपनी प्रतिभा को मंच दीजिए!”
संपर्क करें:
रिम्पी बिष्ट
संस्थापक एवं अध्यक्ष, पंखुड़ियां एनजीओ
मोबाइल: 9927175969
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें


