माँ अवंतिका के दरबार में आध्यात्मिक सम्मान: वरिष्ठ समाजसेवी व गायत्री उपासक दिलीप कपूर को भेंट की गई ‘आदि शक्ति माँ अवंतिका’ पुस्तक

ख़बर शेयर करें

प्रसिद्ध व्यवसायी कमलेश यादव ने मंदिर प्रांगण में किया सम्मानित; आध्यात्मिक विचारधारा और समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी हैं श्री कपूर
लालकुआँ। नगर के प्रसिद्ध शक्ति स्थल माँ अवंतिका मंदिर प्रांगण में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक सौहार्द का एक सुंदर दृश्य देखने को मिला। क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी एवं माँ गायत्री के अनन्य उपासक दिलीप कपूर को नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी कमलेश यादव द्वारा माँ भगवती की महिमा पर आधारित पुस्तक ‘आदि शक्ति माँ अवंतिका’ सप्रेम भेंट की गई।
उल्लेखनीय है कि श्री दिलीप कपूर अत्यंत सरल स्वभाव एवं गहरी आध्यात्मिक विचारधारा के व्यक्ति हैं। वे लंबे समय से गायत्री साधना, भारतीय संस्कृति और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा व नैतिक मूल्यों के प्रसार में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन के उपरांत उन्हें यह पावन पुस्तक भेंट की गई।
पुस्तक भेंट करते हुए प्रसिद्ध व्यवसायी कमलेश यादव ने कहा कि दिलीप कपूर जैसे आध्यात्मिक चिंतक और समाजसेवी व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं, और माँ अवंतिका की महिमा से जुड़ी यह पुस्तक उनके आध्यात्मिक स्वाध्याय को और अधिक समृद्ध करेगी।
वहीं, श्री यादव व रौनक कनवाल से पुस्तक प्राप्त कर श्री कपूर ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कमलेश यादव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शक्ति स्वरूपा माँ अवंतिका का यह पावन धाम क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है और माँ के दिव्य स्वरूप व गौरवशाली इतिहास को संजोने वाली यह पुस्तक प्रत्येक श्रद्धालु के लिए अत्यंत पठनीय एवं संग्रहणीय है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मायानगरी की चकाचौंध छोड़ माँ अवंतिका के दरबार पहुंचे फिल्म 'हनुमान अंश' के अभिनेता गुलशन पांडे, 'शैल शक्ति' से खास बातचीत में युवाओं को दिया बड़ा संदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad