खड़कपुर के सुरेश कांडपाल ने SSC CHSL परीक्षा में पाई सफलता, क्षेत्र में खुशी की लहर

ख़बर शेयर करें

 

खड़कपुर। रिम्पी बिष्ट
ग्राम सभा खड़कपुर के लिए यह गौरव और हर्ष का अवसर है। गांव के पूर्व ग्राम प्रधान स्वर्गीय श्री पूर्णानंद कांडपाल जी के सुपौत्र श्री सुरेश कांडपाल जी ने SSC CHSL परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

सुरेश कांडपाल की इस सफलता को उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम माना जा रहा है। उनकी उपलब्धि ने ग्राम सभा खड़कपुर को गौरवान्वित करने के साथ ही क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  11 से 19 अक्टूबर तक होंगे पंखुड़ियां सीजन-16 के ऑनलाइन ऑडिशन

इस अवसर पर क्षेत्र के युवा समाजसेवी मानस तिवारी, ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार, शंकर दत्त तिवारी एवं मनोज सोयाल सहित ग्राम सभा के अन्य सम्मानित नागरिकों ने सुरेश कांडपाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। सभी ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  सादगी व कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल थे सेवानिवृत्त रेंजर स्व. मोहन चन्द्र पंत: 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में होगी प्रथम पुण्यतिथि

सभी ने आशा व्यक्त की कि सुरेश कांडपाल भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएंगे तथा अपने परिवार, गांव और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  माँ अवंतिका के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब: वरिष्ठ समाजसेवी रवि शंकर तिवारी ने सपरिवार की पूजा-अर्चना, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

ग्राम सभा खड़कपुर के लिए यह उपलब्धि गर्व का विषय है। सुरेश कांडपाल जी को इस सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad