हल्द्वानी में 10 नवंबर से सजेगा 26वाँ पारंपरिक शरदोत्सव मेला, लोकसंस्कृति और बॉलीवुड स्टार नाइट का दिखेगा अनूठा संगम

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी (शैल शक्ति ब्यूरो)। मानव विकास सेवा संस्थान के तत्वावधान में बेस अस्पताल के समीप स्थित रामलीला मैदान में चार दिवसीय 26वें पारंपरिक शरदोत्सव मेले का भव्य आयोजन 10 से 13 नवंबर तक होने जा रहा है। इस पारंपरिक मेले को लेकर तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, भव्य प्रदर्शनी, आकर्षक स्टॉल, डांस प्रतियोगिता और बॉलीवुड स्टार नाइट मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
मेले के दैनिक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए आयोजन समिति ने बताया कि प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से प्रदर्शनी और विभिन्न स्टॉल दर्शकों के लिए खुलेंगे। शाम 5:30 बजे से स्थानीय एवं आमंत्रित कलाकारों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी। वहीं शाम 7:30 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक बॉलीवुड स्टार नाइट का आयोजन होगा, जिसमें ख्यातिप्राप्त कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बाँधेंगे।
26वाँ शरदोत्सव मेला समिति के संस्थापक अध्यक्ष, निर्माता-निर्देशक-अभिनेता एवं उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के पूर्व सदस्य विक्की योगी ने बताया कि मेले का मूल उद्देश्य देवभूमि की लोकसंस्कृति, लोककला और क्षेत्रीय नवोदित प्रतिभाओं को मंच देकर प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है, जिसके लिए मेला समिति उनका आभार व्यक्त करती है।
मेला समिति ने हल्द्वानी समेत समूचे क्षेत्र के नागरिकों से सपरिवार उपस्थित होकर लोकसंस्कृति के इस उत्सव का आनंद लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की बदहाली पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज: डीजी चिकित्सा शिक्षा ने दिया रेडियोलॉजिस्ट तैनाती का आश्वासन
Ad Ad Ad Ad Ad