हल्दूचौड़।
हल्दूचौड़ के नया बाजार स्थित शास्त्री मैदान में 14 और 15 नवंबर को पंखुड़ियाँ महोत्सव-2026 (सीजन-16) का भव्य ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय इस आयोजन में नृत्य, गायन और मॉडलिंग समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
पंखुड़ियाँ सांस्कृतिक, पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति की ओर से आयोजित इस महोत्सव को लेकर तैयारियाँ की जा रही हैं। संस्था पिछले 16 वर्षों से बच्चों और युवाओं को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है।
महोत्सव में मिस उत्तराखंड, इंडियाज बिगेस्ट डांसर, उत्तराखंड बेस्ट डांसर, उत्तराखंड सुपर मॉडल और वॉइस ऑफ उत्तराखंड जैसी प्रतियोगिताएँ मुख्य आकर्षण रहेंगी। इसमें सम्पूर्ण भारतवर्ष के कलाकार और उत्तराखंड के विभिन्न जनपदो के कलाकरो को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
संस्था के अध्यक्ष रिम्पी बिष्ट के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना और उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना है।
उन्होंने बताया दो दिवसीय कार्यक्रम में उत्तराखंड के लोक कलाकार, लोग गायक/गायिका, सांस्कृतिक दल, हास्य कलाकार, मिमिक्री कलाकार, कुमाउनी कॉमेडियन, रैप सिंगर व सेलिब्रेटी कलाकार अपनी रंगारंग प्रस्तुति देंगे.
कार्यक्रम का विवरण
स्थान: शास्त्री मैदान, नया बाजार, हल्दूचौड़ (हल्द्वानी), उत्तराखंड
तिथि: 14 एवं 15 नवंबर 2026
समय: सुबह 10 बजे से
आयोजक: पंखुड़ियाँ सांस्कृतिक, पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति
आयोजक संस्था ने क्षेत्रवासियों, अभिभावकों और कला प्रेमियों से महोत्सव में सहभागिता कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें


