लोकथात महोत्सव में बिखरी उत्तराखंडी संस्कृति की अनुपम छटा, आयुक्त दीपक रावत के लोकगीत पर झूमे दर्शक अमर लोकगायक स्वर्गीय प्रहलाद सिंह मेहरा की स्मृतियों को समर्पित सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने बांधा समां

ख़बर शेयर करें

 

हल्द्वानी / बिंदुखत्ता। देवभूमि की समृद्ध लोकसंस्कृति, मधुर लोकसंगीत और पारंपरिक विरासत को संजोने के उद्देश्य से बिंदुखत्ता में आयोजित ‘लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव’ की संध्या लोकगीतों की मधुर धुनों और रंगारंग प्रस्तुतियों के नाम रही। सरस्वती शिशु मंदिर मैदान, संजय नगर नंबर-1 में आयोजित इस भव्य समारोह में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पारंपरिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजक मंडल द्वारा कुमाऊं आयुक्त को शॉल ओढ़ाकर आत्मीय सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह का सबसे यादगार क्षण वह रहा, जब मुख्य अतिथि आयुक्त दीपक रावत ने प्रशासनिक व्यस्तताओं से परे एक कलाकार के रूप में मंच से अपनी सुरीली प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। उनके द्वारा गाए गए लोकप्रिय कुमाऊंनी गीत ‘लाल चुन्नी कुरती तेरी काली’ की धुन पर पूरा पंडाल झूम उठा और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज गया। अपने संबोधन में आयुक्त रावत ने उत्तराखंड के अमर लोकगायक स्वर्गीय प्रहलाद सिंह मेहरा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्व. मेहरा के कालजयी गीतों और पहाड़ की लोकसंस्कृति को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया।

यह भी पढ़ें 👉  *उत्तर प्रदेश की सियासत में आजम खां की वापसी के मायने*

सांस्कृतिक संध्या की रौनक को उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक कलाकारों ने नई ऊंचाई दी। सुरीली लोकगायिका खुशी जोशी के साथ-साथ चर्चित लोकगायक जितेंद्र तोमक्याल, राकेश पनेरू और राकेश जोशी ने अपनी एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को देर रात तक मंत्रमुग्ध रखा। वहीं, प्रसिद्ध हास्य लोक कलाकार जीवन दानू ने अपने चिर-परिचित अंदाज और गुदगुदाने वाली प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

यह भी पढ़ें 👉  आध्यात्मिक सौहार्द और शुभकामनाओं का संगम: भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित दुमका ने बोरा दंपति को भेंट की 'आदि शक्ति माँ अवंतिका' पुस्तक

उल्लेखनीय है कि इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड की लोकभाषा, लोकसंगीत और पारंपरिक कलाओं की सुगंध को युवा एवं नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। साथ ही, लोकसंगीत के पुरोधा स्वर्गीय प्रहलाद सिंह मेहरा की अमर स्मृतियों को जनमानस में सदैव जीवंत बनाए रखने की दिशा में यह आयोजन एक सराहनीय पहल साबित हो रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ईगास महोत्सव की भव्य सफलता पर हेमवती नन्दन दुर्गापाल ने दी शुभकामनाएँ माँ अवंतिका मंदिर समिति और क्षेत्रवासियों के प्रयासों को बताया लोकसंस्कृति संरक्षण की सराहनीय पहल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad