ईगास महोत्सव की भव्य सफलता पर हेमवती नन्दन दुर्गापाल ने दी शुभकामनाएँ माँ अवंतिका मंदिर समिति और क्षेत्रवासियों के प्रयासों को बताया लोकसंस्कृति संरक्षण की सराहनीय पहल

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआँ। माँ अवंतिका कुंज देवी मंदिर परिसर में आयोजित ईगास एवं बूढ़ी दीपावली का भव्य सांस्कृतिक महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न होने पर सामाजिक कार्यकर्ता हेमवती नन्दन दुर्गापाल ने माँ अवंतिका मंदिर समिति तथा समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।

उन्होंने कहा कि लालकुआँ में पहली बार आयोजित इस ऐतिहासिक सांस्कृतिक समारोह ने उत्तराखंड की समृद्ध लोकपरंपराओं, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया है। दीपों की दिव्य आभा, गौ माता पूजन, झोड़ा गायन, छोलिया नृत्य और पारंपरिक भैलो की प्रस्तुति ने पूरे आयोजन को विशेष और यादगार बना दिया।

यह भी पढ़ें 👉  विकास के महानायक हरीश चन्द्र दुर्गापाल को भेंट की गई ‘आदि शक्ति माँ अवंतिका’ पुस्तक… माँ अवंतिका के प्रति अटूट आस्था और विकास की प्रेरक गाथा का हुआ स्मरण!

हेमवती नन्दन दुर्गापाल ने कहा कि ऐसे आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम हैं। माँ अवंतिका मंदिर समिति ने क्षेत्रवासियों के सहयोग से जिस उत्साह और समर्पण के साथ इस महोत्सव का आयोजन किया, वह सराहनीय है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की पहचान से जुड़ा है हल्दू का ऐतिहासिक पेड़

उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों, आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं, कलाकारों, श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों के सामूहिक प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि लालकुआँ की यह पहल भविष्य में भी लोकसंस्कृति और सामाजिक सद्भाव को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  धरती के गर्भ में बसी रहस्यमयी गुफा में फिर जीवंत होगी सदियों पुरानी परंपरा, जानिए कार्तिक पूर्णिमा पर पाताल भुवनेश्वर में क्या होने जा रहा है खास!

हेमवती नन्दन दुर्गापाल ने माँ अवंतिका से प्रार्थना की कि नगर और क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं आपसी प्रेम का दीप सदैव प्रज्वलित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad