हल्दूचौड़। रिम्पी बिष्ट।
भीषण गर्मी से राहत के लिए अलग-अलग संगठनों ने लगातार दूसरे दिन शिविर का आयोजन कर शरबत वितरण किया।
आज शनिवार को क्षेत्र की घनी बसासत वाले नया बाजार में आराध्या गारमेंट हल्दूचौड़ की ओर से लगाए गए। शिविर में श्री श्याम सेवा मित्र मंडल हल्दूचौड़ ने भी राहगीरों को शरबत पिलाया।
इस अवसर पर मुख्यसेवक व श्रीश्याम भक्त रोहित पाण्डे ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने बताया कि आज लगभग 2500 लोगो ने शरबत ग्रहण किया। इस दौरान बहुत भीड़ देखने को मिली। शरबत वितरण प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक चला। यहां राहगीर रुक-रुक शरबत ग्रहण कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शरबत से गर्मी थोड़ी भी कम लगती है, तो यह पुण्य का कार्य है।
यहां रिम्पी बिष्ट, दुर्गा दत्त जोशी, गुड्डू रूवाली, प्रेम कुमार, अमर सिंह, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, दीपक तिवारी, कमलेश वर्मा, भगवंत बोरा, गिरीश कांडपाल व चमन सहित तमाम लोग उपस्तिथ थे।



लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें