नंधौर नदी में खनन कार्य हुआ शुरू अपर जिलाधिकारी ने निकासी व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

ख़बर शेयर करें

 

हल्द्वानी/चोरगलिया, 05 दिसम्बर 2025।
नंधौर नदी में पांचों निकासी गेटों पर खनन कार्य आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। खनन कार्य के सुचारू संचालन और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ निकासी गेटों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एडीएम ने खनन, राजस्व, वन तथा सिंचाई विभाग से जुड़े अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सभी पांच गेटों से नियमों के अनुसार खनन निकासी कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  हसामपुर की पहाड़ी पर द्वापर युगीन रहस्य: पांडवों के दिव्यास्त्रों, स्वयं-प्रकट तीन पिण्डियों और नागवंश से जुड़े उस अलौकिक धाम का सच क्या है?

अपर जिलाधिकारी ने निकासी स्थल पर वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लेने के साथ खनन वाहनों के चालकों व स्वामियों से भी बातचीत की। उन्होंने वाहन स्वामियों को निर्देश दिए कि वह निर्धारित नियमों के अनुसार अधिकतम संख्या में खनन वाहनों का संचालन सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  11 हजार फीट की ऊँचाई पर दफन मोक्ष का भूगोल: जहाँ बर्फ के गर्भ से फूटती है अग्नि, पारे के बुदबुदाते हैं कुंड और लोहे को स्वर्ण बनाती है लाल धारा

इसके अलावा एडीएम ने नंधौर नदी किनारे सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

यह भी पढ़ें 👉  चीखती रात और खामोश तबाही: क्या अगली सुबह का सूरज देख पाएगा यह आशियाना?

निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारी:

उपजिलाधिकारी — राहुल साह

जिला खान अधिकारी — राजभर सिंह

अधिशासी अभियंता, सिंचाई — दिनेश रावत

अनुभाग अधिकारी, वन निगम — मोहन सिंह महरा

उपखण्ड अधिकारी, वन — अमित जोशी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad