देहरादून/उत्तराखंड। देश के गौरव पुरुष यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संसद में महिला शक्ति को देश की शक्ति के रूप में सशक्त बनाने के उद्देश्य से विधानसभा और लोकसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का व्यापक स्वागत हो रहा है। धामी सेना के प्रदेश अध्यक्ष तरुण पंत ने एक भेंट वार्ता में कहा कि यह निर्णय मातृशक्ति को सदनों में अपनी आवाज प्रभावी रूप से उठाने का ऐतिहासिक अवसर प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा कि यदि महिला आरक्षण विधेयक पारित होता है तो देवभूमि उत्तराखंड विधानसभा में लगभग 35 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती हैं। साथ ही वर्तमान 70 विधानसभा सीटों की संख्या बढ़कर 105 होने की संभावना है, जिससे महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को नया आयाम मिलेगा।
तरुण पंत ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पारित होने पर धामी सेना इस ऐतिहासिक निर्णय का जोरदार स्वागत करेगी। ऐसी स्थिति में धामी सेना प्रदेश स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय जनता पार्टी से श्रीमती गीता पुष्कर धामी को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाने की मांग करेगी। उन्होंने कहा कि श्रीमती गीता पुष्कर धामी वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं और उत्तराखंड की जनता के बीच उन्होंने अपने कार्यों से विशिष्ट पहचान बनाई है।
उन्होंने यह भी कहा कि श्रीमती गीता पुष्कर धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य कर रही हैं तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदर्शों से प्रेरित होकर समाज सेवा एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
