अलौकिक शांति का केंद्र है माँ अवंतिका धाम: एचडीएफसी बैंक प्रबंधक मनु गोस्वामी ने किए दर्शन, क्षेत्र की समृद्धि की कामना

ख़बर शेयर करें

 

अलौकिक शांति का केंद्र है माँ अवंतिका धाम: एचडीएफसी बैंक प्रबंधक मनु गोस्वामी ने किए दर्शन, क्षेत्र की समृद्धि की कामना

लालकुआँ। एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक मनु गोस्वामी ने प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ अवंतिका देवी मंदिर पहुंचकर माँ के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  थाली में छिपा कालचक्र: क्या हर पहर का निवाला लील रहा है आपकी उम्र?

इस अवसर पर मंदिर कमेटी के महामंत्री भुवन पाण्डे तथा आचार्य चन्द्र शेखर जोशी ने उनका स्वागत-अभिनंदन किया और उन्हें ‘आदि शक्ति माँ अवंतिका’ धार्मिक पुस्तक सप्रेम भेंट की।

दर्शन के उपरांत अपने विचार साझा करते हुए शाखा प्रबंधक मनु गोस्वामी ने मंदिर परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा और अलौकिक शांति का केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि माँ के दरबार में आकर मन को अद्भुत शांति और संबल की अनुभूति होती है। उन्होंने भाव व्यक्त करते हुए कहा, “संसार में सब कुछ ईश्वर की असीम कृपा से ही संचालित हो रहा है। हम सभी को फल की चिंता किए बिना निष्काम भाव से समाज और अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहना चाहिए।”

यह भी पढ़ें 👉  जब थम गया था सूर्य का रथ और कांप उठा था कंस: विंध्याचल की कंदराओं में जाग्रत उस त्रिकोण का रहस्य, जिसके दर्शन बिना अधूरी है देवों की भी साधना

इस दौरान मंदिर प्रांगण में भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा उपस्थित श्रद्धालुओं व मंदिर पदाधिकारियों ने क्षेत्र के कल्याण हेतु प्रार्थना की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पर्वों के उल्लास के बीच देश में अशांति की कौन रच रहा पटकथा? भाजपा नेता तरुण पंत के सनसनीखेज आरोपों से सियासी हलचल तेज
Ad Ad Ad Ad Ad