मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिन पर युवा भाजपा नेता शुभम अंडोला ने साथियों के साथ मिलकर किया यह नेक काम ,दी शुभकामनाएं, जन्म दिवस को बनाया यादगार

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआं।/ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर जहां एक ओर प्रदेश भर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं तो वहीं हल्दूचौड़ निवासी युवा भाजपा नेता एवं समाजसेवी शुभम अंडोला के नेतृत्व में लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के कई भाजपा नेताओं ने संयुक्त रूप से अनेक कार्यक्रम आयोजित किये। जिसमें सर्वप्रथम मोतीनगर स्थित कुष्ठ आश्रम में रहने वाले लोगों को फल इत्यादि का वितरण किया और मुख्यमंत्री धामी के दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर कुष्ठ आश्रम में रहने वाले सभी लोगों ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दीर्घायु की कामना कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।

तत्पश्चात प्रदेश की सबसे बड़ी गौशाला गौरक्षा केंद्र हल्दूचौड़ में केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों को फल एवं मिठाई वितरित की गयी जिसके बाद गौधाम में गोवंशीय पशुओं को गुड़ खिलाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दीर्घायु की कामना की गई। इस मौके पर शुभम अंडोला ने कहा कि उत्तराखंड को ऊर्जावान मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी मिले हैं और उनके नेतृत्व में प्रदेश चौमुखी विकास की ओर अग्रसर है जो समस्त प्रदेश के लिए गौरव की बात है उन्होंनें कहा ऐसे मुख्यमंत्री प्रदेश को कम ही मिलते हैं जिनके लिए लोग विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करके उनके जन्मदिन पर दीर्घायु की कामना करते हैं। वहीं भाजपा नेता संदीप कुकसाल और पूर्व ग्राम प्रधान बी डी खोलिया ने भी मुख्यमंत्री धामी के लिए दीर्घायु की कामना की और कहा कि प्रदेश के सतत विकास के लिए धामी बहुत जरूरी है क्योंकि उनके नेतृत्व में प्रदेश को एक अलग ही पहचान मिली है

यह भी पढ़ें 👉  प्रसादम् पर राजनीति,आस्था से खिलवाड़ कब तक

साथ ही गौधाम हल्दुचौड़ के गौ सेवकों ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर मुख्य रूप से युवा भाजपा नेता शुभम अंडोला, भाजपा किसान मोर्चा नैनीताल के जिला अध्यक्ष संदीप कुकसाल, भैरव दत्त खोलिया, एडवोकेट प्रकाश सनवाल, राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त पूर्व ग्राम प्रधान BD खोलिया, नवीन देवराड़ी, दीपक जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन दुर्गापाल, गोपाल जोशी, दयाल भट्ट, गौसेवक नारदमुनि दास जी महाराज, गोपीनाथ दासजी महाराज, नरेश सिरोही सहित तमाम भाजपा नेता व कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad