वह दर्द जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता…’ रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर आंदोलनकारियों ने क्यों दिया यह बड़ा संदेश?

ख़बर शेयर करें

 

रामपुर तिराहा गोलीकांड की बरसी पर आंदोलनकारियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

हल्द्वानी, 2 अक्टूबर। उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान घटित रामपुर तिराहा गोलीकांड की बरसी पर 2 अक्टूबर को उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने रामपुर तिराहा कांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री स्तर के दर्जा प्राप्त हुकम सिंह कुंवर ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के निर्माण में आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान को सदैव स्मरण किया जाना चाहिए। रामपुर तिराहा कांड उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के इतिहास की एक महत्वपूर्ण एवं पीड़ादायक घटना है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य, अहिंसा और सादगी के संदेश से गूंजा चिल्ड्रंस एकेडमी

इस अवसर पर डॉ. अनिल कपूर ‘डब्बू’, अध्यक्ष, मंडी परिषद उत्तराखण्ड ने भी राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों द्वारा किए गए संघर्ष और दिए गए बलिदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान और हितों के प्रति पूरी तरह समर्पित है तथा उनके कल्याण एवं अधिकारों से जुड़े विषयों के समाधान के लिए सरकार निरंतर तत्पर है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएवी हल्द्वानी में गूंजा फिटनेस का संदेश: गांधी-शास्त्री जयंती पर 'रन फॉर डीएवी' मैराथन का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप उत्तराखण्ड राज्य का गठन हुआ और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आंदोलनकारियों की भावनाओं और उनके सम्मान को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में मोहन पाठक, उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय खेल परिषद उत्तराखण्ड, डॉ. केदार पलड़िया, नरेश भट्ट, चतुर बोरा, रजत पंत, दीपक रौतेला, हर्ष जलाल, पंकज सुयाल, राजकुमार केसरवानी, योगेश काण्डपाल, रमेश उपाध्याय, जगमोहन बगड़वाल, बबलू पंतोला, कैलाश शाह, अयोध्या प्रसाद केसरवानी, जहीर अंसारी, विक्की योगी, हेम चंद्र पाठक, राजेंद्र बिष्ट, दिनेश सिंह नेगी, भास्कर पांडेय एवं माधो देउपा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रहस्य पाँच कोस की उस पावन भूमि का: आखिर क्यों एक दैत्य की देह पर काँपती है यमराज की सत्ता?

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने रामपुर तिराहा गोलीकांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के मूल उद्देश्यों तथा आंदोलनकारियों के सम्मान और अधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad