हल्द्वानी। ढाल सोसाइटी द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय, घुनी नंबर-2, बच्ची नगर कटघरिया में एन असिस्टेंस फॉर लाइफ संस्था द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें जागरूक करना रहा। शिविर में स्त्री रोग, शिशु रोग, सामान्य एवं नेत्र रोग विशेषज्ञों की टीम ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। साथ ही जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। करीब 200 लोगों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और इसका लाभ उठाया। लोगों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की। संस्था की अध्यक्षा मेघा भट्ट ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें। आयोजन में संस्था के सदस्यों का सहयोग रहा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
