कैंची धाम क्षेत्र में डीएम का अचानक हंटर: क्या आस्था के नाम पर परोसा जा रहा था ‘धीमा जहर’? रडार पर आए कई बड़े नाम!

ख़बर शेयर करें

 

नैनीताल खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन उत्तराखंड एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर कैंचीधाम क्षेत्र के कैंची,छडा, खैरना गरमपानी के रेस्टोरेंट,किराना फल सब्जी एवं मिठाई की एक दर्जन से अधिक विक्रेताओं के खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण संयुक्त टीम द्वारा किया गया।
इसके साथ ही दो विक्रेताओं से गुणवत्ता जांच हेतु संदेह के आधार पर संतरा जूस, आंवला जूस और मलाई पेड़ा के कुल 03 खाद्य नमूना जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं और एफ एस एस एक्ट 2006 के प्रावधानों के अनुपालन न करने पर 02 प्रतिष्ठानों को ऑनलाइन नोटिस भेजे गए जिनका 15 दिन में अनुपालन न होने पर कोर्ट चालान की कार्यवाही की जाएगी जिसके तहत धारा 55 में 2 लाख रुपये के जुर्माने का प्रावधान है। वही एक प्रतिष्ठान में कालातीत खाद्य सामग्री पाए जाने पर कोर्ट चालान की कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने बताया आगामी त्योहारों रक्षाबंधन व जन्माष्टमी को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान स्वामियों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री को विक्रय करने,बिना बिल के खरीद न करने और स्टॉक का विवरण रखने,कालातीत खाद्य सामग्री का विक्रय एवं भंडारण न करने ,अपने स्टोर का नियमित रूप से साफ सफाई और दवाओं का छिड़काव करने के विशेष निर्देश दिए।
किसी भी सूरत में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय नहीं होने दिया जाएगा और ऐसा करने वालों के खिलाफ विभाग सख्त से सख्त कार्यवाही करेगा। साथ ही अनुरोध किया कि जहाँ कहीं मिलावट की संभावना ही विभाग को सूचित करें जिससे तत्काल कार्यवाही की जा सके।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग आमजन और खाद्य व्यापारियों को निरंतर जागरूक कर रहा है साथ ही अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देशों में-
1.सभी खाद्य प्रतिष्ठानों पर स्वच्छता (Hygiene) का विशेष ध्यान रखा जाए।
2.खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार की मिलावट (Adulteration) न हो,
3.सभी पैक्ड खाद्य पदार्थों पर निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि एवं बैच नंबर स्पष्ट अंकित होना चाहिए।
4.प्रतिष्ठानों में रेट लिस्ट (Rate List) अनिवार्य रूप से प्रदर्शित की जाए।
5.बिल/कैश मेमो अनिवार्य रूप से ले और ग्राहकों को भी दें।
6.दुकानों/प्रतिष्ठानों पर FSSAI लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र प्रदर्शित किया जाए।
7.खराब तथा कालातीत खाद्य सामग्री का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार की अनियमितता /शिकायत या नमूना फेल होने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार एफ एस एस एक्ट 2006 के प्रावधानों के तहत कड़ी कार्यवाही की जाएगी। संयुक्त कार्यवाही में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन से वरिष्ठ खाद्य संरक्षा अधिकारी असलम खान ,राजस्व प्रशासन से तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी एवं अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा जिला अस्पताल में दो माह से फिजिशियन नदारद, मरीजों की जान आफत में; राजनीतिक दलों की रहस्यमयी चुप्पी पर उठे तीखे सवाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad