धनाचुली से जलनानील तक उमड़ी महिलाओं की भीड़: योजनाओं के सहारे क्या पहाड़ में पक रही है कोई नई क्रांति?

ख़बर शेयर करें

 

धारी, 25 अगस्त 2026।* मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के चौपाल कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को विकासखंड धारी की ग्राम पंचायतों धनाचुली, चोरलेख, मंगर एवं जलनानील पहाड़ी में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में लगभग 100 महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, रीप, वीरामजी नरेगा सहित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता एवं उपलब्ध लाभों के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए महिलाओं को स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस दौरान महिलाओं द्वारा योजनाओं से संबंधित विभिन्न प्रश्न एवं जिज्ञासाएं रखी गईं, जिनका मौके पर ही समाधान किया गया। चौपाल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार एवं उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराना तथा उनकी आजीविका को सशक्त बनाना रहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ॥ पितृ पक्ष विशेष ॥ कर्मों की अनसुलझी पहेली और नरक का रहस्य: क्या सचमुच मिट सकते हैं घोर पापकर्म? जानिए गरुड़ पुराण का गुप्त प्रायश्चित्त-विधान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad