जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर शोक,
हल्द्वानी,जिला सूचना अधिकारी नैनीताल गिरजा शंकर जोशी के निधन पर राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद अध्यक्ष (राज्य मंत्री) हुकम सिंह कुंवर ने गहरा शोक प्रकट किया है,उन्होंने कहा कि गिरजा शंकर जोशी एक बेहद मिलन सार अधिकारीथे,पिथौरागढ़,चंपावत,नैनीताल मै उनकी सेवा को हमेशा याद किया जाएगा,
राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद उत्तराखंड सरकार के कार्यालय मैं गिरजा शंकर जोशी को विनम्र श्रद्धांजलि दी,दो मिनट मौन रख कर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की,
शोक व्यक्त करने वालों में राज्य आंदोलनकारी जगमोहन चिलवाल,विनोद घड़ियाल,प्रदीप अनेरिया,उमेश बेलवाल,रजत पंत,योगेश कांडपाल,आदि मौजूद थे,
ADVERTISEMENTS
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
