बुध बाजार के समीप नगर पंचायत कॉम्प्लेक्स में ‘CP Plus’ सीसीटीवी कैमरों के भव्य शोरूम का शुभारंभ; एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधुनिक सुरक्षा सेवाएं
लालकुआं (नैनीताल)। आज के दौर में घर, दुकान और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा हर नागरिक की सबसे बड़ी जरूरत बन गई है। इसी दिशा में लालकुआं नगरवासियों को एक बड़ी और बहुप्रतीक्षित सौगात मिली है। नगर में आधुनिक सुरक्षा तकनीक को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुध बाजार के समीप स्थित नगर पंचायत कॉम्प्लेक्स में देश के प्रमुख सुरक्षा ब्रांड ‘CP Plus’ (सीपी प्लस) सीसीटीवी कैमरों के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया है।
इस नए शोरूम का विधिवत उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में रिबन काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान शोरूम के स्वामी पंकज पांडे ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस शोरूम को खोलने का मुख्य उद्देश्य लालकुआं और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली सुरक्षा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध कराना है।
शोरूम स्वामी पंकज पांडे ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि अब तक क्षेत्रवासियों को सीसीटीवी कैमरे खरीदने या उनसे जुड़ी सेवाओं के लिए दूसरे शहरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और धन दोनों खर्च होते थे। अब इस शोरूम के खुलने से ग्राहकों को अपने ही नगर में CP Plus कंपनी के सीसीटीवी कैमरों की सभी नई वैरायटी आसानी से मिल सकेंगी। यहां ग्राहक अपनी आवश्यकता और बजट के अनुसार घर, ऑफिस या दुकान के लिए बेहतर कैमरों का चुनाव कर सकेंगे।
उद्घाटन समारोह में नगर के राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, मीना रावत, सौरभ पंत, बॉबी सम्मल, निशांत गिरी और सत्येंद्र गंगवार मौजूद रहे। इसके साथ ही कंपनी की ओर से सीपी प्लस के ब्रांच मैनेजर गौरव शर्मा, मैनेजर जगदीश मेहरा और मैनेजर शिवम गोयल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने शोरूम स्वामी को इस नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें


