नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन, प्रशासनिक व मीडिया जगत में शोक की लहर

ख़बर शेयर करें

 

नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन, प्रशासनिक व मीडिया जगत में शोक की लहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया गहरा दुःख, शोक संतप्त परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

नैनीताल / हल्द्वानी: नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी (डीआईओ) गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से सूचना विभाग, प्रशासनिक हलकों और पत्रकारिता जगत में गहरा शोक व्याप्त हो गया है। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मीडिया कर्मियों में स्तब्धता छा गई।

यह भी पढ़ें 👉  सात समंदर पार से अचानक देवभूमि क्यों खिंचे चले आए ये विदेशी? चार धाम की ओर बढ़ते कदमों के पीछे छिपा है बड़ा राज!

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने व्यक्त किया शोक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक और दुःखद है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख और अपार क्षति को सहन करने का संबल व शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें 👉  जनसरोकारों की राजनीति और प्रशासनिक दक्षता की मिसाल: सांसद अजय भट्ट की कार्यशैली का जवाब नहीं मंत्रालय से लेकर संसद और गांव की चौपाल तक सादगी, त्वरित समाधान और विकासपरक दृष्टि से बनाई जनमानस में अमिट छाप

प्रशासनिक एवं सूचना तंत्र को बड़ी क्षति गिरिजा शंकर जोशी सूचना विभाग में एक निष्ठावान, सरल स्वभाव और कर्मठ अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके आकस्मिक निधन को प्रशासनिक तंत्र एवं सूचना विभाग के लिए एक बड़ी अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  किसका सिक्का चला और किसकी कश्ती डूबी? नैनीताल दुग्ध संघ के दंगल की वो अनकही कहानी जिसने सबको चौंकाया!

विभागीय अधिकारियों और मीडिया जगत ने दी श्रद्धांजलि सूचना विभाग के उच्चाधिकारियों, विभिन्न जनपदों के सूचना प्रभारियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कुमाऊं मंडल के वरिष्ठ पत्रकारों व मीडिया प्रतिनिधियों ने गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके योगदान को स्मरण किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad