लालकुआँ। होली पर्व के पावन अवसर पर लालकुआँ स्थित माँ अवंतिका मंदिर में भव्य भण्डारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माँ अवंतिका के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
भण्डारे के आयोजन से पूर्व मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही सनातन परंपरा के अनुसार कन्या पूजन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। श्रद्धालुओं ने शक्ति स्वरूपा कन्याओं का पूजन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
भण्डारे में क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु, महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग एवं बच्चे बड़ी श्रद्धा के साथ शामिल हुए। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश भी दिया।
आयोजकों ने बताया कि होली जैसे पावन पर्व पर भण्डारे का आयोजन सेवा, सहयोग और सद्भावना की भावना को मजबूत करता है। इस अवसर पर सभी भक्तों ने माँ अवंतिका से क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर आचार्य चन्द्र शेखर जोशी नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी व्यापार मण्डल अध्यक्ष दीवान सिह बिष्ट सांसद प्रतिनिधी लक्ष्मण खाती विधायक प्रतिनिधी गोविन्द राणा रविन्द्र यादव सोनू भट्ट नन्दू राणा दीपू नयाल धन सिंह बिष्ट हेमंत पाण्डे मोहित मियान सोनू भारती नारायण सिंह बिष्ट सहित सैकड़ों की संख्या में अनेकों मौजूद रहे
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
