माँ अवन्तिका के जयघोष से गूंजा सांसद अजय भट्ट का आवास सांसद ने दिनेश अग्रवाल व योगेश उपाध्याय को आशीर्वाद स्वरूप भेंट की ‘आदि शक्ति माँ अवन्तिका’ पुस्तक

ख़बर शेयर करें

 

हल्द्वानी। नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के हल्द्वानी स्थित आवास पर शुक्रवार को उस समय आध्यात्मिक वातावरण बन गया, जब लालकुआं से पहुंचे प्रतिष्ठित व्यवसायी दिनेश अग्रवाल एवं सभासद योगेश उपाध्याय को उन्होंने शोधपरक धार्मिक पुस्तक ‘आदि शक्ति माँ अवन्तिका’ आशीर्वाद स्वरूप भेंट की। पुस्तक भेंट किए जाने के दौरान माँ अवन्तिका के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

सांसद अजय भट्ट की प्रेरणा से वरिष्ठ पत्रकार रमाकान्त पंत द्वारा लिखित इस पुस्तक को दिनेश अग्रवाल एवं योगेश उपाध्याय ने प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया। दोनों ने सांसद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माँ अवन्तिका की महिमा, धार्मिक परंपरा और आध्यात्मिक चेतना से जुड़ी इस पुस्तक का अध्ययन निश्चित रूप से श्रद्धालुओं और नई पीढ़ी के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।
इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि जीवन में पारिवारिक और सामाजिक दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन जितना आवश्यक है, उतना ही महत्वपूर्ण आध्यात्मिक उन्नति की दिशा में निरंतर प्रयास करते रहना भी है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक चेतना के बिना सर्वांगीण विकास की कल्पना अधूरी है। मनुष्य के भीतर संस्कार, सेवा, संवेदना और सद्भाव की भावना को मजबूत करने में आध्यात्मिकता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
उन्होंने दिनेश अग्रवाल एवं योगेश उपाध्याय की सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में सक्रियता तथा समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ, संस्कारित और संवेदनशील समाज के निर्माण में सामाजिक कार्यकर्ताओं की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है। समाज के प्रति समर्पित ऐसे लोगों के प्रयास सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं।
माँ अवन्तिका के प्रति सांसद की गहरी आस्था
माँ अवन्तिका के प्रति सांसद अजय भट्ट की गहरी आस्था और श्रद्धा किसी से छिपी नहीं है। वह समय-समय पर लालकुआं स्थित माँ अवन्तिका के दरबार में पहुंचकर दर्शन-पूजन करते रहे हैं। इसी आध्यात्मिक आस्था और श्रद्धा की पृष्ठभूमि में ‘आदि शक्ति माँ अवन्तिका’ पुस्तक के प्रकाशन को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पुस्तक के लेखक वरिष्ठ पत्रकार रमाकान्त पंत ने माँ अवन्तिका से जुड़े धार्मिक, पौराणिक और सांस्कृतिक संदर्भों को संकलित करते हुए इस विषय को शोधपरक स्वरूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया है। सांसद अजय भट्ट ने इस धार्मिक दस्तावेज को देश-दुनिया के श्रद्धालुओं और पाठकों के समक्ष लाने के लिए लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें कई बार धन्यवाद भी दिया है।
पुस्तक भेंट होते ही गूंज उठा माँ का जयघोष
सांसद आवास पर पुस्तक भेंट किए जाने का यह अवसर सामान्य औपचारिक मुलाकात से अलग आध्यात्मिक भावनाओं से ओतप्रोत दिखाई दिया। जैसे ही ‘आदि शक्ति माँ अवन्तिका’ पुस्तक श्रद्धापूर्वक भेंट की गई, उपस्थित लोगों के बीच माँ के प्रति आस्था और श्रद्धा का भाव उमड़ पड़ा। देखते ही देखते वातावरण ‘माँ अवन्तिका की जय’ के जयघोष से गूंज उठा।
इस दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों सहित नगर पंचायत लालकुआँ के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी प्रेस क्लब अध्यक्ष बी. सी. भट्ट , सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती संजीव शर्मा डा० राजकुमार सेतिया सभासद योगेश उपाध्याय धन सिंह बिष्ट अभिषेक सिंह नारायण सिंह बिष्ट हेमन्त पाण्डे गोपी गर्ग वरिष्ठ पत्रकार मदन सिंह जलाल हरीश नैनवाल विनोद शर्मा रविन्द्र यादव सहित सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोग तथा पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने माँ अवन्तिका की महिमा और धार्मिक परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने के ऐसे प्रयासों को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन, प्रशासनिक व मीडिया जगत में शोक की लहर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad