राजस्व ग्राम पर सरकार को बिंदुखत्ता की दो टूक: ‘अधिसूचना दो या आर-पार झेलो’, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में फूंकेंगे महाआंदोलन का बिगुल

ख़बर शेयर करें

बिंदुखत्ता। बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग को लेकर जारी धरना-प्रदर्शन के 20वें दिन खुरियाखत्ता नंबर एक ग्राम सभा के ग्रामीणों ने सैकड़ों की संख्या में भागीदारी की। धरना कार्यक्रम के संयोजक मंगल सिंह कोश्यारी एवं सह-संयोजक हर सिंह कोरंगा रहे।
वक्ताओं ने वन अधिकार अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की अधिसूचना जारी करने की मांग उठाई। उन्होंने भाजपा, कांग्रेस एवं अन्य राजनीतिक दलों पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सभी दल जनता के सामने राजस्व ग्राम बनाने का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करें।
वनाधिकार संगठन के अध्यक्ष उमेश चंद्र भट्ट ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में आगामी 20 दिसंबर, रविवार को हल्द्वानी में विशाल महारैली आयोजित की जाएगी। इसमें पूरे नैनीताल जिले के वन क्षेत्रों में अधिकारों के लिए संघर्षरत वनाधिकार समितियों एवं ग्रामीणों को आमंत्रित किया जाएगा। बिंदुखत्ता से भी हजारों ग्रामीण महारैली में प्रतिभाग करेंगे।
उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि महारैली से पहले बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की अधिसूचना जारी नहीं हुई, तो 20 दिसंबर को महारैली के मंच से आंदोलन की अगली रणनीति एवं आगामी कार्यक्रमों की घोषणा की जाएगी।
धरना प्रदर्शन में खुरियाखत्ता के संयोजक मंगल सिंह कोश्यारी, सहसंयोजक हर सिंह कोरंगा, वन अधिकार संगठन के अध्यक्ष उमेश चंद्र भट्ट, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर खिलाफ सिंह दानू, कैप्टन इंद्र सिंह पनेरी, कैप्टन चंचल सिंह कोरंगा, सचिव एडवोकेट बलवंत सिंह बिष्ट, उपसचिव नंदन बोरा, रमेश गोस्वामी, मदन सिंह कोश्यारी, करम सिंह कोरंगा, दौलत सिंह कोरंगा, ममता बिष्ट, द्रौपदी देवी, दीपा देवी, लक्ष्मी कोरंगा, गंगा देवी, मुन्नी देवी, भागीरथी देवी, चंद्रा देवी सहित सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ के दुम्काबंगर में 27 अक्टूबर से बहेगी श्रीमद् भागवत कथा की अमृतधारा, पूज्य कपिल देव महाराज कराएंगे अमृतपान
Ad Ad Ad Ad Ad