लालकुआं की बेटी ने किया नाम रोशन, डॉ. रिया भारद्वाज बनीं चिकित्साधिकारी

ख़बर शेयर करें

 

​लालकुआं: क्षेत्र की एक और होनहार बेटी ने अपनी कामयाबी से पूरे लालकुआं और नैनीताल जिले का नाम रोशन किया है। सुभाष नगर (वार्ड नंबर 5) निवासी श्री बिन्दु कुमार भारद्वाज की सुपुत्री डॉ. रिया भारद्वाज को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखंड द्वारा चिकित्साधिकारी के पद पर महत्वपूर्ण तैनाती दी गई है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और परिवार को लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

​महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखंड (देहरादून) तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी बागेश्वर के कार्यालय से जारी आधिकारिक आदेशों के अनुसार, डॉ. रिया भारद्वाज को बागेश्वर जिले के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) काण्डा में बांडेड चिकित्साधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अयोध्या से लालकुआँ पहुंची एक दिव्य अनुभूति, अवंतिका शक्तिपीठ में सदियों पुरानी धूनी के पुनरुद्धार के पीछे छिपा है कौन सा आध्यात्मिक रहस्य?

​विदित हो कि डॉ. रिया भारद्वाज राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर गढ़वाल, पौड़ी से सम्बद्ध रही हैं। अब वे शासनादेश और बांड की शर्तों के अधीन अपनी चिकित्सा सेवाएं राज्य के पर्वतीय क्षेत्र बागेश्वर में आम जनमानस को प्रदान करेंगी। बागेश्वर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा 17 मार्च 2026 को जारी आदेश में उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल सीएचसी काण्डा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के अधीन अपना कार्यभार ग्रहण करें।

यह भी पढ़ें 👉  अयोध्या से लालकुआँ पहुंची एक दिव्य अनुभूति, अवंतिका शक्तिपीठ में सदियों पुरानी धूनी के पुनरुद्धार के पीछे छिपा है कौन सा आध्यात्मिक रहस्य?

​लालकुआं क्षेत्र से निकलकर चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाली डॉ. रिया की इस सफलता पर परिजनों, रिश्तेदारों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं और विशेषकर बालिकाओं के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा है।