”मां तो अपनी जिंदगी देने को तैयार थी, पर बीच में आ खड़ी हुई 10 लाख की दीवार… फिर कैसे हुआ चमत्कार?”
हल्दूचौड़ | रिम्पी बिष्ट
डूंगरपुर निवासी 39 वर्षीय श्याम सुंदर जोशी दोनों किडनी खराब होने के कारण गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उनकी माता किडनी दान करने के लिए तैयार हैं, लेकिन किडनी प्रत्यारोपण (ट्रांसप्लांट) के लिए लगभग 10 लाख रुपये की आवश्यकता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए इतनी बड़ी राशि जुटाना बेहद कठिन है।
इस जानकारी के बाद युवा समाजसेवी शुभम अंडोला श्याम सुंदर जोशी के घर पहुंचे और उपचार के लिए 11,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर परिवार में नई उम्मीद जगाई। उन्होंने समाज के सक्षम और संवेदनशील लोगों से भी आगे आकर सहयोग करने की अपील की।
शुभम अंडोला ने कहा,
“किसी टूटे हुए इंसान को हिम्मत देना और बेसहारा का सहारा बनना ही सबसे बड़ी दौलत है। आइए, हम सब मिलकर ऐसा समाज बनाएं, जहाँ कोई भी जरूरतमंद अपनी उम्मीद न खोए।”
इस मानवीय पहल में पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं समाजसेवी कमलेश चंदोला ने भी श्याम सुंदर जोशी के घर पहुंचकर 5,000 रुपये की सहायता दी। वहीं जग्गी क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नवल उपाध्याय ने भी 5,000 रुपये का सहयोग प्रदान किया।
इसके अलावा दिनेशपुर निवासी भुवन जोशी ने विभिन्न समूहों के माध्यम से लोगों से संपर्क कर इस सेवा कार्य के लिए लगभग दो लाख रुपये से अधिक की सहायता जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अन्य कई लोग भी अपनी सामर्थ्य के अनुसार ₹250, ₹500, ₹1000 एवं अन्य राशि देकर इस नेक कार्य में सहयोग कर रहे हैं।
आइए, हम भी मानवता के इस अभियान का हिस्सा बनें। आपकी छोटी-सी सहायता किसी की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
सहायता के लिए UPI विवरण:
नाम: SHYAM SUNDER JOSHI
UPI ID: 9720401122@sbi
सेवा ही परम धर्म है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
