नववर्ष पर हल्द्वानी में होगा 108 कुण्डीय महायज्ञ, धर्ममय वातावरण में जुटेंगे सैकड़ों श्रद्धालु

ख़बर शेयर करें

 

हल्द्वानी में नववर्ष के पावन अवसर पर 18 मार्च 2026 को एक भव्य 108 कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन हिंदू समाज के तत्वावधान में वाटिका वैंकट हॉल में प्रातः 7 बजे से प्रारम्भ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
इस आयोजन की तैयारियों को लेकर 16 मार्च 2026 को सायं 5:30 बजे वाटिका वैंकट हॉल में नववर्ष आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महायज्ञ की व्यवस्थाओं तथा कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
आयोजन समिति के अनुसार इस पावन महायज्ञ में महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वर यति जी महाराज (अष्टा दसभुजा महालक्ष्मी मंदिर, बेरीपड़ाव) की पावन उपस्थिति रहेगी, जबकि यज्ञ के मुख्य ब्रह्म के रूप में प्रोफेसर विनय विद्यालंकर अपनी सेवाएं देंगे।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर हनुमान धाम छोई के मुख्य संस्थापक आचार्य विजय जी का आशीर्वचन श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा। साथ ही धनीराम जी, क्षेत्र सेवा प्रमुख पश्चिमी उत्तर प्रदेश का भी सानिध्य भक्तों को मिलेगा।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महायज्ञ में भाग लेने और धर्मलाभ प्राप्त करने का आह्वान किया है। कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों के लिए प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।
निवेदक:
नववर्ष आयोजन समिति, हल्द्वानी।