हल्द्वानी 23 अक्टूबर/संभागीय परिवहन अधिकारी, प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा हल्द्वानी संभाग गुरदेव सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देशो क्रम में बुधवार को परिवहन विभाग के द्वारा प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान 51 वाहनों के चालान किए गए और एक ई रिक्शा वाहन को सीज किया गया।
चालान वाहनों में 37 ई रिक्शा वाहन सम्मिलित है । ई रिक्शा वाहन के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही हाइवे पर संचालित , भार ढोने एवं अन्य अभियोगो में की गयी। इसके अतिरिक्त अन्य वाहनों बस, ट्रक, टैक्सी मैक्सी वाहनों के सीट बेल्ट, रिफ्लेक्टर, नंबर प्लेट, ओवरलोडिंग आदि के संबंध में प्रवर्तन कार्रवाई की गई। चेकिंग अभियान में एआरटीओ जितेंद्र,परिवहन कर अधिकारी प्रमोद कर्नाटक, परिवहन विभाग के कार्मिक आर सी पवार , गिरीश कांडपाल, चंदन सुपयाल, अनिल कार्की, महेंद्र प्रसाद आदि सम्मिलित रहे।
![](https://shailshakti.com/wp-content/uploads/2024/08/Ad-CenturiPaper.jpeg)
![Ad](https://shailshakti.com/wp-content/uploads/2024/08/Ad-LalitPant.jpeg)
![Ad](https://shailshakti.com/wp-content/uploads/2023/12/Ad-YogeshPant.jpg)
![Ad](https://shailshakti.com/wp-content/uploads/2024/01/Ad-PariharPrinters.jpg)
![Ad](https://shailshakti.com/wp-content/uploads/2024/01/Ad-MeenaRawat.jpg)
![Ad](https://shailshakti.com/wp-content/uploads/2024/01/Ad-ChandrashekharJoshi.jpg)
![](https://shailshakti.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UniversalConvent.jpeg)
![](https://shailshakti.com/wp-content/uploads/2023/10/Ad-GayatriAircon-1.jpeg)
![Ad](https://shailshakti.com/wp-content/uploads/2022/07/Ad-Mishra-Ad-Film-Service.jpeg)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें