‘नव ज्योति नारी शक्ति सम्मान’ समारोह में 9 महिलाओं को किया गया सम्मानित

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी।
पंखुड़ियाँ सांस्कृतिक, पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति द्वारा शुक्रवार को जंगल फिएस्टा फैमिली रेस्टोरेंट में “नव ज्योति नारी शक्ति सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया, जिसमें समाज में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य कर रही 9 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी नरेश पांडे ने सम्मानित महिलाओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि समाज में महिलाओं को निरंतर प्रोत्साहन और अवसर देना आवश्यक है, तभी वे आत्मविश्वास के साथ आत्मनिर्भर बन सकेंगी। उन्होंने कहा कि समाज का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब महिलाओं की स्थिति सशक्त और समृद्ध होगी।

यह भी पढ़ें 👉  अयोध्या से लालकुआँ पहुंची एक दिव्य अनुभूति, अवंतिका शक्तिपीठ में सदियों पुरानी धूनी के पुनरुद्धार के पीछे छिपा है कौन सा आध्यात्मिक रहस्य?

इस अवसर पर प्रो. रश्मि पंत, शर्मिष्ठा चक्रवर्ती बिष्ट, चम्पा चिलवाल, भवानी बिष्ट, बलजीत कौर, मीना थापा, वंदना शर्मा, मोनिका शर्मा तथा आशा शाही को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में निर्मल जोशी, पवन कार्की, गिरीश खाती और दिव्यांशी गुसाईं ने अपनी मनमोहक गायकी से वातावरण को संगीतमय बना दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अयोध्या से लालकुआँ पहुंची एक दिव्य अनुभूति, अवंतिका शक्तिपीठ में सदियों पुरानी धूनी के पुनरुद्धार के पीछे छिपा है कौन सा आध्यात्मिक रहस्य?

कार्यक्रम का संचालन रिम्पी बिष्ट, नेहा बिष्ट, डॉली अग्रवाल, मेघा त्रिपाठी एवं स्नेहा बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान जसविंदर सिंह भसीन, गुलाब सिंह नेगी, विशाल शर्मा, अरुणा टंडन, शांति जीना सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।