एमबीपीजी में एनसीसी, एनएसएस व आरआर के कैडेट का रंगारंग सम्मान समारोह हुआ आयोजित।

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। रिम्पी बिष्ट
एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में छात्र संघ महिला उपाध्यक्ष ज्योति दानू के नेतृव व पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट के संयोजन में विद्यालय के सभागार में एनसीसी/एनएसएस व आरआर के कैडेट्स का भव्य व मनमोहक रंगारंग सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष युवा आशीष नेगी व प्राचार्य एनएस बनकोटी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। यहां सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से शुरू हुए कार्यक्रम में कुमाऊनी, गढ़वाली, राजस्थानी, पंजाबी, देशभक्ति व बॉलीवुड गीत व संगीत ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। इस अवसर पर दिल्ली परेड, आरडीसी कैम्प व उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इधर मुख्य अतिथि केंद्रीय युवा अध्यक्ष यूकेडी आशीष दानू ने कैडेट्स को सम्मानित करते हुए कहा कि कैडेट्स व विद्यार्थी अनुशासन, ईमानदारी, जिम्मेदारी व देशभक्ति के साथ ही उत्तराखंड के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर अपनी विशिष्ट पहचान बना सकते है। उन्होंने कहा कि आज के युवा को अपनी शक्ति व सामर्थ्य को समझना होगा, यहां संसाधनों की कमी नही है, बस उत्तरदायिवो के लिए आगे आना होगा।
प्राचार्य एनएस बनकोटी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यार्थयो को अनुशासन का महत्व बताया और उन्हें बेहतर इंसान बनने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर अभिषेक रेपो ने अंकिता भंडारी पर भावपूर्ण गीत गाकर सभी आंखों को नम कर दिया।
कार्यक्रम में कैडेट्स ने अनुशासन, शिक्षा के साथ ही मोबाइल के दुष्प्रभाव पर नाटक के माध्यम से सभी का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम का संचालन नेहा बिष्ट ने किया।
इस अवसर पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री ललित जोशी, केंद्रीय युवा उपाध्यक्ष कुलदीप रावत, सीए वरुण चंदोला, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कुलदीप कुलयाल, पार्षद शैलेन्द्र सिंह दानू, सांस्कृतिक प्रभारी मनोज बोरा, पंखुड़ियाँ अध्यक्ष रिम्पी बिष्ट, एएनयु कनिष्का, एएन्यू ज्योति,रिया मटियाली, करन पंत, समाजसेविका मंजू दानू, कपिल मेहता, करन डोभाल, सुरेंद्र कोटलिया, सोना बिष्ट सहित तमाम विद्यार्थी उपस्तिथ थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad