चेयरमैन और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में लालकुआँ माँ अवंतिका मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ख़बर शेयर करें

लालकुआँ: नवरात्रि के पावन अवसर पर लालकुआँ स्थित माँ अवंतिका मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नगर पंचायत चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह लोटनी, मंदिर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खाती, महामंत्री भुवन पाण्डे, संरक्षक कुन्दन सिंह नेगी, सभासद भुवन पाण्डे, समाजसेवी कुन्दन सिंह कनवाल, युवा समाजसेवी दीपू नयाल सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने माता अवंतिका के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की और उपस्थित श्रद्धालुओं को अपनी शुभकामनाएँ दी।
माँ अवंतिका के दर्शन के लिए सैकड़ों श्रद्धालु दिनभर मंदिर पहुंचे। भक्तजन माता के दिव्य स्वरूप का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हुए हर्षोल्लास में लीन नजर आए। स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति ने सभी व्यवस्थाओं का ध्यान रखते हुए तीर्थाटन को सुचारु और सुरक्षित बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी।
इस अवसर पर चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने कहा कि माँ अवंतिका की महिमा अपार है और उनकी कृपा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मंदिर समिति अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खाती ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए माता की सेवा और संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। महामंत्री भुवन पाण्डे और संरक्षक कुन्दन सिंह नेगी सभासद धन सिंह बिष्ट अधिवक्ता हरीश नैनवाल ने भी माता अवंतिका की पूजा-अर्चना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज को उनके आदर्शों का पालन करने की प्रेरणा दी।
समाजसेवी कुन्दन सिंह कनवाल और युवा समाजसेवी दीपू नयाल सभासद योगेश उपाध्याय समाज सेवी दीवान राणा ने कहा कि माता अवंतिका के आशीर्वाद से समाज में सहयोग, समर्पण और भक्ति की भावना बनी रहती है। सभी गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धालुओं और मातृ शक्तियों को शुभकामनाएँ दी, जिससे इस धार्मिक महोत्सव का महत्व और बढ़ गया।
माँ अवंतिका मंदिर में उपस्थित भक्तजन अपने परिवारों के साथ माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने के पश्चात हर्षित और प्रसन्नचित्त लौटे। इस आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया कि माता अवंतिका के प्रति लालकुआँ वासियों की आस्था और श्रद्धा अनवरत बनी हुई है।