बिन्दुखत्ता, नैनीताल: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर बिन्दुखत्ता में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में जनसमूह ने भाग लिया और कार्यक्रम का माहौल अत्यंत उत्साहपूर्ण रहा।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. नरेंद्र जी, जिला सह विभाग प्रचारक, नैनीताल, ने समाज और संस्कृति के संवर्धन पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन संयोजक लाखन सिंह मेहता जी ने किया।
सम्मेलन में जिला सह विभाग प्रचारक डॉ. नरेंद्र जी के अलावा प्रांत सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख मनोहर जी, जिला घोष प्रमुख जितेंद्र जी, खंड करवा दीपक जी, खंड शारीरिक प्रमुख गंगा जी एवं पूज्य साधु-संतों और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अन्य सम्मानित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों पर चर्चा हुई और युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरक संदेश साझा किए गए।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
