रामगढ़ (नैनीताल)। निरंजनी अखाड़ा-मायापुर, हरिद्वार के संत दिगम्बर विवेकानन्द सरस्वती जी के महाकालेश्वर मन्दिर रामगढ़ में चल रहे पावन चातुर्मास के सम्पन्न होने के शुभ अवसर पर दो दिवसीय भव्य धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन श्रृंखला के अंतर्गत शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026 को सायं 7:00 बजे से भव्य रात्रि जागरण प्रारम्भ होगा, जिसमें उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री भास्कर जोशी एवं श्री नीरज मिश्रा अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार, 21 नवम्बर 2026 को प्रातः 4:00 बजे तारास्मी की कथा के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारम्भ होगा, जिसके पश्चात प्रातः 9:00 बजे रुद्राभिषेक तथा प्रातः 11:00 बजे हवन पूर्णाहुति सम्पन्न होगी। वैदिक अनुष्ठानों के समापन पर प्रातः 11:30 बजे से विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति एवं समस्त क्षेत्रवासियों ने सभी धर्मप्रेमी भक्तजनों से सपरिवार पहुंचकर धर्म लाभ एवं महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।
निवेदक: समस्त क्षेत्रवासी, रामगढ़ (जनपद नैनीताल) | सम्पर्क सूत्र: 9368440253
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें


