माँ अवंतिका कुंज देवी मंदिर में अपर महाधिवक्ता पुष्पा भट्ट ने की पूजा, क्षेत्र की खुशहाली की कामना

ख़बर शेयर करें

लालकुआं स्थित मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर में उत्तराखंड हाईकोर्ट की अपर महाधिवक्ता श्रीमती पुष्पा भट्ट ने पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। 

मंदिर पहुंचने पर श्रीमती पुष्पा भट्ट ने अवंतिका कुंज देवी मंदिर एवं शिवालय में श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित चंद्रशेखर जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिपूर्वक पूजा सम्पन्न करवाई।
इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण खाती, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी तथा व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए श्रीमती पुष्पा भट्ट ने कहा कि नैनीताल के प्रवेश द्वार पर स्थित मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर में आकर उन्हें विशेष आध्यात्मिक शांति का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि मां के साक्षात् दर्शन से वे अत्यंत प्रभावित हैं और यहां की दिव्यता मन को गहरे तक स्पर्श करती है। 
इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, अराइजनविस संगठन की अध्यक्ष पूनम अधिकारी, चन्द्रा खाती, पारितोष बिष्ट, रणवीर सिंह खाती, विनय रजवार, साहिल कुमार, हेमू बिष्ट, तनु बिष्ट, खीम सिंह अधिकारी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।