प्रसिद्ध कथावाचक कपिल देव महाराज को भेंट की गई ‘आदि शक्ति माँ अवंतिका’ पुस्तक बच्ची धर्मा भूमिया मंदिर में जुटे श्रद्धालु, लेखक रमाकान्त पंत और प्रेस क्लब अध्यक्ष बी. सी. भट्ट रहे मौजूद
लालकुआँ: क्षेत्र के प्रसिद्ध बच्ची धर्मा भूमिया मंदिर में आयोजित एक पावन धार्मिक कार्यक्रम के दौरान विख्यात कथावाचक श्री कपिल देव महाराज जी को ‘आदि शक्ति माँ अवंतिका’ पुस्तक सप्रेम भेंट की गई। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में बड़ी संख्या में स्थानीय भक्तगण व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
पुस्तक भेंट करने का यह कार्य प्रेस क्लब अध्यक्ष बी. सी. भट्ट एवं उपस्थित वरिष्ठ श्रद्धालुओं द्वारा महाराज श्री के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। इस गरिमामयी क्षण के साक्षी स्वयं पुस्तक के लेखक रमाकान्त पंत भी रहे। कथावाचक श्री कपिल देव महाराज जी ने पुस्तक स्वीकार करते हुए लेखक के प्रयासों की सराहना की और इसे धर्म, संस्कृति तथा आध्यात्मिक चेतना को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक उत्कृष्ट कार्य बताया।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने महाराज श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया और आध्यात्मिक चर्चा का लाभ उठाया। इस दौरान क्षेत्र के कई प्रमुख गणमान्य नागरिकों के साथ भारी तादाद में भक्त मौजूद रहे, जिन्होंने लेखक रमाकान्त पंत के इस साहित्यिक व धार्मिक योगदान की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें


