हल्द्वानी बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता किशोर कुमार पंत ने किया समर्थन का आह्वान

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी।
हल्द्वानी बार एसोसिएशन के वर्ष 2026–2028 के आगामी चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। इसी क्रम में अधिवक्ता किशोर कुमार पंत ने अध्यक्ष पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्ता साथियों से सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद की अपील की है।
अधिवक्ता किशोर कुमार पंत ने अपने निवेदन में कहा कि वह बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ता साथियों के प्रति पूर्ण समर्पण की भावना के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी जाती है तो वह बार और अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों के संरक्षण तथा बार की गरिमा को और सुदृढ़ करने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
उन्होंने अधिवक्ता साथियों से आग्रह किया कि आगामी चुनाव में उन्हें अपना अमूल्य मत प्रदान कर सेवा का अवसर दें, ताकि वे बार के विकास, अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान और आपसी सहयोग की भावना को और मजबूत करने की दिशा में कार्य कर सकें।
किशोर कुमार पंत ने कहा कि अधिवक्ता साथियों का समर्थन और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है और इसी विश्वास के साथ वह चुनाव मैदान में उतरकर सभी के हितों के लिए कार्य करने का संकल्प ले रहे हैं।
गौरतलब है कि हल्द्वानी बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल है और विभिन्न पदों के लिए संभावित प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर अधिवक्ता साथियों से संपर्क कर समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। ऐसे में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में किशोर कुमार पंत की सक्रियता भी चर्चा का विषय बनी हुई है।