आखिर क्या था उस शिविर में ऐसा खास, जिसने सैकड़ों लोगों का दिल जीता और रच दिया सेवा का अनूठा इतिहास?

ख़बर शेयर करें

मातृ शक्ति की एक अनूठी पहल से कैसे बदल गई स्वास्थ्य सेवा की तस्वीर, जानिए इस यादगार आयोजन की पूरी कहानी…
लालकुआँ/यह केवल एक सामान्य चिकित्सा शिविर नहीं था, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं की एक ऐसी अद्भुत मिसाल थी जिसकी गूंज अब पूरे क्षेत्र में सुनाई दे रही है। पुनर्नवा महिला समिति के तत्वाधान में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में आज जब सैकड़ों लोगों का हुजूम उमड़ा, तो हर कोई व्यवस्था और आत्मीयता देखकर चकित रह गया। शिविर में आने वाले हर व्यक्ति को जिस निष्ठा और अपनेपन के साथ मातृ शक्ति ने स्वस्थ जीवन की सुनहरी राह दिखाई, उसने इस आयोजन को कई मायनों में ऐतिहासिक और यादगार बना दिया।
शिविर का औपचारिक उद्घाटन सेचुरी मिल के उपाध्यक्ष नरेश चन्द्रा ने किया। उन्होंने समिति के इस निस्वार्थ प्रयास की जमकर सराहना करते हुए कहा कि जब मातृ शक्ति किसी संकल्प को लेकर मैदान में उतरती है, तो परिणाम अद्भुत ही होता है। सांसद अजय भट्ट के प्रयासों से साकार हुए इस शिविर को धरातल पर सफल बनाने के लिए सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती और नगर पंचायत सुरेन्द्र सिंह लोटनी भी पूरे मनोयोग के साथ शुरू से अंत तक डटे रहे।
इस भावुक और सेवाभावी अवसर पर पुनर्नवा महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती लता बोरा, उपाध्यक्ष श्रीमती यशोदा रावत, सचिव श्रीमती शांति जीना, उपसचिव श्रीमती मंजू बनकोटी, कोषाध्यक्ष श्रीमती जानकी पोखरिया और मीडिया प्रभारी कुमारी कल्पना रावत ने पूरे कार्यक्रम का कुशल नेतृत्व किया।
साथ ही समिति की समर्पित सदस्यों श्रीमती रेखा रावत, श्रीमती जया बिष्ट, श्रीमती प्रेमा बृजवासी, श्रीमती कमला रौतेला, श्रीमती निर्मला बहुगुणा, श्रीमती कुसुम बोरा, श्रीमती अंजना बोरा और श्रीमती तुलसी रावत की पूरी निष्ठा के साथ मौजूदगी ने इस शिविर को सफलता के नए शिखर पर पहुँचा दिया। मातृ शक्ति के इस अद्भुत समर्पण की आज हर तरफ भूरि-भूरि प्रशंसा हो रही है।
रिपोर्ट: रमाकान्त पन्त