मातृ दिवस के अवसर पर लालकुआँ में लगेगा विशाल रक्तदान शिविर, भारत विकास परिषद कर रहा आयोजन

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआँ: समाज सेवा और राष्ट्रीय संस्कारों को समर्पित संस्था ‘भारत विकास परिषद’ की लालकुआँ शाखा द्वारा आगामी 10 मई 2026 (रविवार) को मातृ दिवस के पावन अवसर पर एक ‘विशाल रक्तदान शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पुनीत कार्य स्थानीय गुरुद्वारा परिसर, लालकुआँ में प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होगा। “सम्पर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण” के अपने मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए परिषद ने क्षेत्र के युवाओं और आम नागरिकों से इस महादान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  राजधानी के मंच पर अचानक क्यों गूंजा लालकुआँ का नाम? देश के दिग्गज उद्योगपतियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष सहित इन विभूतियों को किया सम्मानित

​आयोजकों का कहना है कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है और आपका किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए “आओ करें रक्तदान” के आह्वान के साथ इस शिविर की व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पाताल भुवनेश्वर में अलौकिक संकष्टी: अंधेरी गुफा , देखिये वीडियोके भीतर बना दुर्लभ संयोग

​आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया है कि वे इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करें। रक्तदान शिविर से संबंधित अधिक जानकारी, पंजीकरण या सहयोग के लिए जारी किए गए संपर्क नंबरों (9359547174, 7302401637, 9412017130, 8800805519) पर बातचीत की जा सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली के शीर्ष उद्योगपतियों को अचानक क्यों सौंपी गयी यह अलौकिक पुस्तक? 'आदि शक्ति माँ अवंतिका' की गाथा के साथ मिला देवभूमि का पावन बुलावा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad