हल्द्वानी/
उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक हल्द्वानी में मुखानी चौराहा के पास स्थित शिव शक्ति गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। बैठक में पूरे प्रदेश के जिलों के पदाधिकारी और उत्तराधिकारी शामिल हुए।
सर्वप्रथम बैठक की अध्यक्षता कर रहे अल्मोड़ा के स्वतंत्रता सेनानी श्री आनंद सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ललित पंत तथा प्रदेश महासचिव महिपाल सिंह रावत ने सहयोग प्रदान किया तथा बैठक का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश पांडे ने किया।
बैठक में तय किया गया कि शीघ्र ही संगठन का प्रतिनिधि मंडल माननीय मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से सरकार को अवगत कराएगा। संगठन अपनी मुख्य मांगों के संदर्भ में जिसमें देहरादून में सरकार द्वारा आवंटित भूमि में सदन बनाने को लिए रुपया 5 करोड़ स्वीकृत करने और सम्मान राशि को रुपया 15000 प्रति माह करने जिनकी प्रथम पीढ़ी में कोई जीवित सदस्य नहीं हो उनकी द्वितीय पीढ़ी को समस्त सुविधाएं देने एवं सरकार द्वारा जीवन को सुरक्षा प्रदान करने वाली दोहरी पेंशन नीति को समाप्त करने जैसी माँगे प्रमुख रूप से हैं।
बैठक में जसवंत सिंह बसेड़ा को चंपावत जिले का जनपद अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर समाज सेवी विनोद कुमार जोशी जी को सम्मानित भी किया गया। पूरे उत्तराखंड से आये हुए संगठन के पदाधिकारियों को प्रान्तीय अध्यक्ष ललित पन्त द्वारा महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष राकेश डोभाल, महिला उपाध्यक्ष शोभा बिष्ट, प्रान्त उपाध्यक्ष मनोहर लोहानी, प्रान्त कोषाध्यक्ष विजय गर्ग , प्रान्त सचिव ब्रज मोहन जोशी,प्रान्त संरक्षक गोवर्धन प्रसाद शर्मा , प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य चन्दन सिंह परिहार,सुरेश पाण्डे, मोहन पाण्डे, सुभाष मिश्रा , कल्याण सिंह दिगारी, अजय शर्मा, देहरादून जिला अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, नैनीताल जिला अध्यक्ष नवीन चंद्र पांडे , पौड़ी जिला अध्यक्ष यशपाल रावत , बागेश्वर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पांडे ,संरक्षक गिरीश चन्द्र जोशी, पिथौरागढ़ जिलाध्यक्ष लक्ष्मी दत्त कापड़ी , सचिव पंकज भट्ट, उधमसिह नगर जिलाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, नरेन्द्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
