पूर्वोत्तर रेलवे का बड़ा निर्णय: टनकपुर-अछनेरा विशेष गाड़ी के समय में संशोधन, संचालन अवधि 30 दिसम्बर तक बढ़ी

ख़बर शेयर करें

 

बरेली, 25 नवम्बर 2025।
यात्री सुरक्षा एवं सुविधा को प्राथमिकता देते हुए पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल ने टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर विशेष गाड़ी (05062/05061) के मथुरा जंक्शन पर आगमन एवं प्रस्थान समय में संशोधन किया है। साथ ही इस विशेष गाड़ी के संचालन की अवधि को 30 दिसम्बर 2025 तक बढ़ा दिया गया है। यह विशेष ट्रेन प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार एवं शनिवार को पूर्ववत चलती रहेगी।

टनकपुर से अछनेरा जाने वाली गाड़ी 05062 का संशोधित समय

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ के युवाओं की मुखर आवाज़ या संगठन का मजबूत संवाहक: सादगी, संघर्ष और जनसेवा के पर्याय दीपेन्द्र कोश्यारी के जन्मोत्सव पर क्यों उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब?

टनकपुर से सुबह 04.35 बजे प्रस्थान करने वाली यह विशेष गाड़ी अपने निर्धारित स्टेशनों—खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूँ, उझानी, सोरों शूकर क्षेत्र, कासगंज, सिकन्दरा राव, रती का नगला, हाथरस सिटी और मथुरा कैंट होते हुए संशोधित समयानुसार मथुरा जं. 11.30 बजे पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर यह ट्रेन दोपहर 12.30 बजे अछनेरा पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  विभूति फीचर्स के लेखक, वरिष्ठ पत्रकार कुमार कृष्णन सम्मानित

अछनेरा से टनकपुर लौटने वाली गाड़ी 05061 का संशोधित समय

वापसी में यह गाड़ी अछनेरा से 15.50 बजे रवाना होकर संशोधित समयानुसार मथुरा जं. 16.35 बजे पहुंचेगी। इसके बाद मथुरा कैंट, हाथरस सिटी, रती का नगला, सिकन्दरा राव, कासगंज, सोरों, उझानी, बदायूँ, बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, इज्जतनगर, भोजीपुरा, पीलीभीत और खटीमा से होकर यह ट्रेन रात 23.35 बजे टनकपुर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हसामपुर की पहाड़ी पर द्वापर युगीन रहस्य: पांडवों के दिव्यास्त्रों, स्वयं-प्रकट तीन पिण्डियों और नागवंश से जुड़े उस अलौकिक धाम का सच क्या है?

पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व संशोधित समय सारणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, जिससे असुविधा से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad