हल्द्वानी वासियों के लिए दिल्ली से आई बड़ी खबर: कालाढूंगी मार्ग के फ्लाई ओवर और उत्तराखंड की सड़कों के कायाकल्प को लेकर हुआ बड़ा फैसला

ख़बर शेयर करें

नई दिल्ली/लालकुआं (शैल शक्ति ब्यूरो)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा  के नई दिल्ली स्थित आवास पर उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं धामी सेना देवभूमि उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष तरुण पंत ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान श्री पंत ने राज्य के विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों के सुधारीकरण व निर्माण कार्य प्राथमिकता पर शुरू कराने हेतु एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा।
वार्ता के दौरान हल्द्वानी के सबसे व्यस्त कालाढूंगी मार्ग पर फ्लाई ओवर निर्माण का प्रमुख मुद्दा छाया रहा। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने बताया कि इस मार्ग पर यातायात के अत्यधिक दबाव को देखते हुए उत्तराखंड के  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी फ्लाई ओवर के शीघ्र निर्माण के पक्ष में हैं। उन्होंने बताया कि जनहित में इस समस्या का स्थायी समाधान बेहद आवश्यक है और वर्तमान में विभाग के इंजीनियर इसकी सुरक्षा व बनावट की ड्राइंग पर कार्य कर रहे हैं। मंत्री टम्टा ने विश्वास जताया कि वर्ष 2029-2030 तक यह फ्लाई ओवर बनकर पूर्ण रूप से तैयार हो जाएगा।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की जुगलबंदी का दिखा असर
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव है। यही कारण है कि जब भी युवा मुख्यमंत्री श्री धामी केंद्र सरकार के समक्ष विकास कार्यों की रूपरेखा रखते हैं, वे योजनाएं तुरंत धरातल पर नजर आती हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी की कार्यशैली की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वे एक शिक्षित नेता होने के साथ-साथ फौजी परिवार से आते हैं। अनुशासन और कार्यकुशलता उनकी आदत में शामिल है, इसलिए उनके किसी भी प्रस्ताव पर कोई संशय नहीं रहता।
वार्ता रही बेहद सकारात्मक
मुलाकात के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने तरुण पंत को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में नवीन दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं। वहीं  तरुण पंत ने मंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि यह वार्ता राज्य के जनहित और यातायात की सुगम व्यवस्था के दृष्टिकोण से बेहद सार्थक व सकारात्मक रही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एक अनमोल भेंट जिसने लालकुआँ के इस चर्चित समाजसेवी का दिल छू लिया... जानिए क्या था उस दिव्य पुस्तक का रहस्य!
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad