शरदोत्सव मेले की रौनक बढ़ाने पहुंचीं सुप्रसिद्ध लोकगायिका खुशी जोशी, ‘आदि शक्ति माँ अवंतिका’ पुस्तक पाकर हुईं अभिभूत

ख़बर शेयर करें

 

हल्द्वानी (शैल शक्ति ब्यूरो)। नगर के रामलीला मैदान में मानव विकास सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित भव्य शरदोत्सव मेले के दूसरे दिन कला, संस्कृति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिला। रामलीला मैदान में चल रहे इस मेले में शिरकत करने पहुंचीं उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध लोकगायिका खुशी जोशी (खुशी जोशी दिगारी) का आयोजन समिति की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें सम्मान स्वरूप प्रसिद्ध धार्मिक पुस्तक ‘आदि शक्ति माँ अवंतिका’ भेंट की गई।

धार्मिक पुस्तक प्राप्त करने के बाद खुशी जोशी ने इसकी विषयवस्तु और आध्यात्मिक महत्व की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने शरदोत्सव मेले के सफल और भव्य आयोजन के लिए मानव विकास सेवा संस्थान की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध लोकपरंपराओं और विरासत को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष के समर्थन में उतरे पर्यावरण मित्र, सांकेतिक धरने से गरमाया लालकुआं

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कला और संगीत प्रेमियों ने खुशी जोशी की गायकी की जमकर प्रशंसा की। उल्लेखनीय है कि खुशी जोशी अपनी मधुर आवाज के माध्यम से कुमाऊँनी और गढ़वाली लोकसंगीत तथा देवभूमि की संस्कृति को निरंतर आगे बढ़ा रही हैं। उनके लोकगीतों में पहाड़ की संस्कृति और मिट्टी की सोंधी खुशबू स्पष्ट रूप से झलकती है, वहीं उनके सुमधुर भजन भी श्रोताओं को भक्तिरस से सराबोर कर देते हैं। गोल्ज्यू महोत्सव और गौचर मेला जैसे राज्य के प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोहने वाली खुशी जोशी के पारंपरिक गीत और भजन हर वर्ग के श्रोताओं के हृदय को छू लेते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  माँ अवंतिका मंदिर में 13 को निकलेगी कलश यात्रा, 14 को विशाल भंडारा; शीतला माता की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य आयोजन

रामलीला मैदान में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के दौरान मानव विकास सेवा संस्थान के अध्यक्ष विक्की योगी, समाजसेवी कौस्तुभ चंदोला सहित बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी, स्थानीय गणमान्य नागरिक और फिल्मी जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  माँ अवंतिका मंदिर में 13 को निकलेगी कलश यात्रा, 14 को विशाल भंडारा; शीतला माता की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य आयोजन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad