लालकुआँ, नैनीताल। लालकुआँ स्थित माँ अवंतिका शक्तिपीठ मंदिर में धार्मिक आस्था एवं श्रद्धा के साथ शीतला माता जी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण के बीच कलश यात्रा, प्राण प्रतिष्ठा तथा विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
आयोजन के अनुसार 13 तारीख को प्रातः 8:30 बजे माँ अवंतिका देवी कुंज से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा में श्रद्धालु पारंपरिक धार्मिक उत्साह एवं श्रद्धाभाव के साथ सहभागिता करेंगे।
इसके उपरांत 14 तारीख को दोपहर 12:30 बजे से शीतला माता जी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है।
आयोजक संजीव बर्तन भंडार, लालकुआँ की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों से इस पावन आयोजन में सम्मिलित होकर माँ शीतला का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई है।
धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण है। माँ शीतला एवं माँ अवंतिका की कृपा से समस्त क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की जा रही है।
शैल शक्ति ब्यूरो
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें


