लालकुआँ विधानसभा से भाजपा नेता मुकेश चन्द्र बेलवाल ने ठोकी दावेदारी, जमीनी पकड़ और समाज सेवा के दम पर पेश किया मजबूत विकल्प

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआँ विधानसभा से भाजपा नेता मुकेश चन्द्र बेलवाल ने ठोकी दावेदारी, जमीनी पकड़ और समाज सेवा के दम पर पेश किया मजबूत विकल्प

लालकुआँ (नैनीताल): लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियों के बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ता मुकेश चन्द्र बेलवाल ने पार्टी से विधायक पद के लिए अपनी मजबूत दावेदारी प्रस्तुत की है। भाजपा नैनीताल के जिला कार्यकारिणी सदस्य मुकेश चन्द्र बेलवाल क्षेत्र में अपने निरंतर समाज सेवा, सांगठनिक सक्रियता और जनसरोकारों से जुड़े कार्यों के लिए पहचाने जाते हैं।

संघ संस्कार और लंबा सांगठनिक अनुभव मुकेश चन्द्र बेलवाल बाल्यावस्था से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं और उन्होंने वर्ष 2022 में प्राथमिक शिक्षा वर्ग का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उनका राजनीतिक सफर धरातल से शुरू होकर निरंतर आगे बढ़ा है:

  • वर्ष 2015 से 2021 तक देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल में प्रदेश मंत्री से लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष पद के दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।
  • वर्ष 2021 से 2022 तक भाजपा व्यवसाय प्रकोष्ठ (नैनीताल) के जिला संयोजक पद की जिम्मेदारी संभाली।
  • संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए उन्हें हल्द्वानी पूर्वी (2022–2023) और उसके बाद गौलापार (2023–2025) का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जहाँ उन्होंने संगठन को मजबूती दी।
  • वर्तमान में वे लालकुआँ विधानसभा में भाजपा के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक तथा भाजपा नैनीताल के जिला कार्यकारिणी सदस्य के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: वरिष्ठ भाजपा नेता हुकम सिंह कुंवर ने हल्द्वानी और लोहाघाट दोनों सीटों से ठोकी मजबूत दावेदारी

शिक्षा, उद्यम और सामाजिक सरोकार एम.ए. तक शिक्षित मुकेश चन्द्र बेलवाल एक सफल उद्यमी भी हैं और खाद्य उत्पाद निर्माण एवं विपणन (‘बेलवाल भोग’) के व्यवसाय से जुड़े हैं। ग्राम लछमपुर, कुंवरपुर (हल्द्वानी) निवासी बेलवाल का परिवार भी निरंतर जनसेवा में समर्पित रहा है। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनीता बेलवाल वर्ष 2019 से 2024 तक लछमपुर से क्षेत्र पंचायत सदस्य रही हैं। वर्ष 2025 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी के रूप में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा और 6,000 मत प्राप्त कर क्षेत्र में अपने मजबूत जनाधार को साबित किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के आवास पर अखंड रामायण पाठ शुरू, क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए गूंजे राम नाम के जयकारे

“सेवा, समर्पण और संस्कार ही मेरे जीवन का आधार हैं” जनहित के मुद्दों पर मुखर रहने और क्षेत्रीय विकास के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने वाले मुकेश चन्द्र बेलवाल का मूल मंत्र “सेवा, समर्पण और संस्कार ही मेरे जीवन का आधार हैं” रहा है। लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच उनकी सहज उपलब्धता, कार्यकर्ताओं से गहरा तालमेल और समाज सेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उनकी इस दावेदारी को बेहद अहम माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के आवास पर अखंड रामायण पाठ शुरू, क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए गूंजे राम नाम के जयकारे
Ad Ad Ad Ad Ad